प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के आप हो जाएंगे दीवाने, पिगटेल हेयर स्टाइल से पूरा किया था लुक

प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती के आप हो जाएंगे दीवाने, पिगटेल हेयर स्टाइल से पूरा किया था लुक

प्रियंका चोपड़ा:-

प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का बेहद जाना माना नाम है। इन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए काफी योगदान दिया। वहीं खूबसूरती के मामले में भी अदाकारा का कोई जवाब नहीं है। हाल ही में प्रियंका को इटली में चल रहे बुलगारी इवेंट में शिरकत करते देखा गया। इसकी तस्वीरें आजकल इंटरनेट पर छाई हुई है। वहीं इस बार प्रियंका के चर्चा में रहने की वजह उनका ये नया लुक माना जा रहा है। इस खास इवेंट में प्रियंका को प्लंजिंग नेकलाइन वाले व्हाइट स्लिट शर्ट गाउन में देखा गया। अदाकारा ने इस इवेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है, जिसे आप खुद भी देख सकते हैं।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने पूरे इवेंट के दौरान Giambattista Valli Couture का गाउन पहन रखा था। वहीं इस वोल्युमिनस गाउन को प्लंजिंग वी नेकलाइन और पंखों से सजाया गया था। इसके डिजाइन का जिक्र करें तो गाउन में हाई स्लिट और फ्लोर-स्वीपिंग ट्रेल था। प्रियंका चोपड़ा के लुक को गहरे हरे रंग के नेकलेस के साथ परफेक्ट मैच किया गया है। साथ ही इवेंट के दौरान मेकअप का जिक्र करें तो इन्होंने ब्राउन आईशैडो, विंग्ड आई लाइनर और बरगंडी लिप शेड चुना था। वहीं इनके पूरे लुक को कंप्लीट करने में जिस चीज ने लोगों का सबसे अधिक ध्यान खींचा, वो प्रियंका की पिगटेल हेयर स्टाइल थी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका यूफोरिया स्टार जेंडया रोम के साथ दिखीं

वहीं, इस इवेंट में प्रियंका के साथ ‘यूफोरिया’ स्टार जेंडया रोम को एक होटल के इवेंट में एक साथ शिरकत करते देखा गया। उन्होंने होटल के उद्घाटन पर अपनी शानदार केमिस्ट्री से कई लोगों का खूब ध्यान खींचा। जहां पर देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सेक्सी पिगटेल में अपने नए लुक से वहां पर मौजूद सभी को रूबरू कराया। इसके साथ ही जेंडया ने अपने झिलमिलाते सूट के साथ सबको हैरत में डाल दिया। तमाम फैन पेजों पर इस इवेंट की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की गई है।

प्रियंका चोपड़ा

जेंडया रोम का ऐसा था लुक

प्रियंका चोपड़ा के इस खास पोस्ट पर उनके प्रशंसकों ने जमकर कमेंट किया और तारीफों के पुल बांधे। इन्होंने अदाकारा के लिए हार्ट-आई और फायर इमोजीस भी जमकर क्रिएट किए। इन तस्वीरों में प्रशंसकों ने अगर सबसे ज्यादा किसी चीज की तारीफ की तो वो प्रियंका की हेयर स्टाइल थी। वहीं जेंडया के लुक की चर्चा की जाए तो इन्होंने रिलैक्स्ड वैलेंटिनो सूट बेहद खूबसूरती से कैरी किया था। इसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। साथ ही झिलमिलाते स्फटिकों से सजे फिशनेट टॉप के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया। इनको कार्पेट पर पॉइंट-टो स्टिलेटोस के साथ परफेक्ट ब्लिंग जोड़े में देखा गया। इवेंट में प्रियंका और जेंडया रोम की कमाल केमिस्ट्री देखते ही बनती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *