मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, शेयर की बेबी बंप के साथ फोटो, जानिए कब आएगा नन्हा मेहमान

मां बनने वाली हैं स्वरा भास्कर, शेयर की बेबी बंप के साथ फोटो, जानिए कब आएगा नन्हा मेहमान

स्वरा भास्कर:-

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर और फहद अहमद जल्द ही माता पिता बनने वाले है। दोनों नन्हें मेहमान के आने के लिए तैयार हैं। स्वरा भास्कर ने एक ट्वीट कर अपनी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

स्वरा भास्कर

फोटो में स्वरा और फहद के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है। स्वरा का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है।

स्वरा ने अपने फैन्स के साथ इस खुशखबरी को शेयर करते हुए लिखा, आपकी दुआएं एक साथ सुनी जाती हैं। नई दुनिया में कदम रखने से पहले उत्साहित हूं। स्वरा ने बताया कि अक्टूबर में उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है।

यानी स्वरा भास्कर ईद के दिन प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने फोटोज शेयर कीं, लेकिन इस फोटो में उनका बेबी बंप नजर नहीं आ रहा है। हालांकि इससे पहले स्वरा ने प्रेग्नेंसी की खबरों को झूठा करार दिया था।

स्वरा भास्कर

आपको बता दें कि स्वरा  ने 16 फरवरी को समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से शादी कर सभी को चौंका दिया था। स्वरा ने एक महीने पहले ही कोर्ट मैरिज की है। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *