बेयर के शो ‘ मैन वर्सेस वाइल्ड ‘ को लेकर मिली बड़ी अपडेट ,प्रियंका और विराट इस शो कर सकते है पर्टिसिपेट

बेयर के शो ‘ मैन वर्सेस वाइल्ड ‘ को लेकर मिली बड़ी अपडेट ,प्रियंका और विराट इस शो कर सकते है पर्टिसिपेट

 प्रियंका और विराट:-

वैसे तो बॉलीवुड से जुड़े तमाम सितारे हॉलीवुड में कर चुके हैं। एडवेंचर शो ‘ मैन वर्सेस वाइल्ड ‘ एक बार फिर से खासा चर्चा में है। गौरतलब है कि’ मैन वर्सेस वाइल्ड’ के होस्ट बेयर ग्रिल्स ने अपने शो में ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और खेल की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले विराट कोहली को बतौर गेस्ट शो बुलाने की इच्छा जाहिर की है।

प्रियंका और विराट

वहीं आपको बता दें कि बेयर ग्रिल्स के इस शो में विराट और प्रियंका से पहले साउथ इंडस्ट्री के अभिनेता रजनीकांत, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसे तमाम इंडियन सेलिब्रिटी देखे जा चुके हैं।यहीं नहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बेयर ग्रिल्स के साथ उनके शो में बतौर और गेस्ट के रुप में पार्टिसिपेट कर चुके हैं।

प्रियंका और विराट नजर आएंगे
बेयर ग्रिल्स ने हाल में ही हिंदुस्तान टाइम्स को अपने दिए गए इंटरव्यू में इसका खुलासा किया है कि उनकी प्रियंका चोपड़ा और खेल जगत के सितारे विराट कोहली से इस विषय को लेकर बातचीत हुई है। यहीं नहीं उन्होंने ये भी स्वीकारा कि वे अपने प्रोजेक्ट के लिए बेहद जल्द भारत आकर शूटिंग करने की योजना में है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि इंडिया में शूट करने वाले इस खास प्रोजेक्ट में वो प्रियंका चोपड़ा और विराट दिखाई देंगे या नहीं।

प्रियंका और विराट

दोनों को शो में बुलाने की वजह
वहीं बेयर ने अपने शो के लिए प्रियंका चोपड़ा और विराट को चुने जाने की वजह बताते हुए कहा कि प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली भारत नंबर वन सेलिब्रिटी में गिने जाते हैं। दोनों को दुनिया भर के कोने – कोने के लोग पसंद करते हैं। ऐसे में दोनों की कहानियों को समझना और उनके सफर के बारे में जानना बेयर लिए काफी सौभाग्य की बात होगी।

कई सितारे कर चुके है शिरकत
आपको मालूम होगा कि डिस्कवरी पर आने वाले एडवेंचरस शो’ मैन वर्सेस वाइल्ड’ लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इस शो को विदेशों में ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी लोग पसंद किया जाता है। इसी के चलते बेयर ग्रिल्स समय-समय पर तमाम इंडियन पर्सनालिटी को अपने शो में बुलाते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *