राजनीति में कदम रखने वाली है ‘धक धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित? चुनाव लड़ने की खबरों का एक्ट्रेस ने किया खंडन
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल यानी माधुरी दीक्षित को भला कौन नहीं जानता है। इन्होंने अपने शानदार अभिनय के जरिए इंडस्ट्री में लंबे समय तक राज किया है। इन्होंने अपने फिल्मी करियर के दौरान तमाम हिट फिल्में दी है।
राजनीति में आएंगी अदाकारा
माधुरी ने अपने फिल्मी करियर के दौरान तमाम सुपरहिट फिल्में दी है। यहीं नहीं ये कई बड़े अवॉर्ड भी अपने नाम दर्ज कर चुकी है। इसी बीच अभिनेत्री से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। माना जा रहा है कि धक-धक गर्ल राजनीति से जुड़ने वाली है। माधुरी अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने की खबरों पर अब अपना रिएक्शन दर्ज किया।
चुनाव लड़ने को लेकर एक्ट्रेस बोली
बॉलीवुड की अदाकारा माधुरी दीक्षित अब खुद सामने आकर राजनीति में आने वाली चर्चाओं को खारिज किया है। माधुरी ने हाल में जी मराठी के एक टॉक शो में पति डॉक्टर लेने के साथ शिरकत करने पहुंची थी। इसी बीच माधुरी ने लोकसभा चुनाव 2024 में शामिल होने वाले सवाल पर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है। उनका कहना है कि हर बार चुनाव आता है तो फिर चाहे वो कहीं का ही क्यों ना हो। उस दौरान चुनाव में उनके खड़े होने की खबरे जोर पकड़ने लगती है। माधुरी ने खुले तौर पर कहा कि चुनाव लड़ना उनकी विश लिस्ट में बिल्कुल शामिल नहीं है। अगर वो सच कहें तो राजनीति के प्रति उनका जुनून जरा भी नहीं है।
हेल्थ सेक्टर में जाना चाहती है एक्ट्रेस
धक-धक गर्ल ने आगे बताया कि 2024 में वो फिल्म ‘पंचक’ में वो अभिनय करती नजर आंयेगी। ये उनकी बकेट लिस्ट में शामिल है। उनकी फिल्म अगर बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही तो उन्हें फिल्में करने के लिए प्रेरणा देगी। इसके साथ ही माधुरी दीक्षित ने आगे बताया कि वो हेल्थ सेक्टर में काम करने की चाह रखती हैं। वहीं माधुरी के पति डॉक्टर ने नेने भी पत्नी के राजनीति में शामिल होने की खबरों को सिर्फ अफवाह बताया है।