क्रिसमस के जश्न में ‘जय माता दी’ कहते दिखे रणबीर कपूर, वायरल हो रहा ये दिलचस्प वीडियो
बीते 25 दिसंबर को पूरी दुनिया में क्रिसमस का त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे इसे मानने से भला कैसे पीछे रहते। सोशल मीडिया पर बहुत से सितारों ने इस त्यौहार को धूमधाम से सेलिब्रेट किया और उसकी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है। हालिया समय में सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर का एक वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
रणबीर का वीडियो इंटरनेट पर छाया
परंपरा को बरकरार रखते हुए कपूर खानदान के लाडले बेटे रणबीर कपूर उनकी पत्नी आलिया भट्ट इस साल भी क्रिसमिस लंच के लिए कपूर पार्टी में शामिल हुए। परिवार के तमाम सदस्यों ने सोशल मीडिया हैंडल पर तस्वीर और वीडियो पोस्ट करके अपने फैंस को इस जश्न की चंद झलक दिखाई। इसी बीच ऑनलाइन आए तमाम वीडियो में से एक क्लिप बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर मिठाई के लिए क्रिसमस पुडिंग जलाते हुए नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
‘जय माता दी’ कहते दिखे रणबीर
वीडियो में अभिनेता रणबीर जहान कपूर के साथ टेबल पर बैठे दिख रहे हैं। इसी बीच उनके हाथ में एक लाइटर भी नजर आ रहा है। अभिनेता लाइटर जलाकर ‘जय माता दी’ कहते दिखे। इसके बाद उनके परिवार जोरों शोरों से ठहाका लगाकर हंसता नजर आया। कपूर की दी गई इस ग्रैंड पार्टी में समायरा, रणधीर कपूर, रीमा जैन, नीला देवी के अलावा बबीता कपूर जैसे तमाम लोग शामिल हुए थे।
बेटी राहा की झलक देखने को मिली
क्रिसमस के खास अवसर पर रणबीर और आलिया ने अपनी बेटी राहा की भी पहली झलक फैंस के सामने रिवील कर दिया। सोशल मीडिया पर अभिनेता का ये वीडियो बेहद वायरल हुआ था। बहुत से यूजर्स ने राहा की आंखों की तुलना उनके दादा राज कपूर से की थी।