रणबीर या आलिया भट्ट में किस पर गई है बेटी राहा, सामने आया चेहरा; यूजर्स ने जमकर रणबीर की खिंचाई की

रणबीर या आलिया भट्ट में किस पर गई है बेटी राहा, सामने आया चेहरा; यूजर्स ने जमकर रणबीर की खिंचाई की

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली बेटी राहा एक साल की हो चुकी है। हालांकि दोनों ने लंबे समय तक अपनी लाडली बेटी का चेहरा कैमरा से छुपा के रखा है। वहीं हाल में ही दूसरे क्रिसमस ब्रंच के खास मौके पर कपल ने अपनी लाडली का चेहरा लोगों के सामने रिवील कर दिया है। रणवीर और आलिया ने अपनी लाडली बेटी राहा के साथ कैमरा पर्सन के साथ जमकर पोज दिए।

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का चेहरा जैसे ही लोगों के सामने आया। फैंस राहा की मासूमियत को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। आलिया और रणबीर अपनी एक साल की बेटी राहा के साथ परिवार के ब्रंच में जमकर पोज दिए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बीते साल नवंबर में अपनी बेटी का स्वागत धूमधाम से किया था। दोनों की बेटी की एक झलक पाने के लिए फैंस खासा बेताब थे। तमाम इवेंट पर दोनों अपनी बेटी राहा का जिक्र करते नजर आते हैं। वहीं कमेंट बॉक्स में फैंस ने खास गुजारिश की थी कि राहा कैसी दिखती है? उनका चेहरा तो रिवील कर दें।

 

Instagram पर यह पोस्ट देखें

 

Viral Bhayani (@viralbhayani) द्वारा साझा की गई पोस्ट

जबकि आलिया भट्ट ने शुरुआत से यही कहा कि जब सही समय आएगा तो वो अपनी बेटी को मीडिया के सामने और दुनिया के सामने जरूर रूबरू करा देंगी। अब क्रिसमस के मौके पर वो समय आ गया है। जब रणवीर और आलिया ने अपनी लाडली का चेहरा पहली बार लोगों के सामने रिवील कर दिया है।

बेटी राहा के साथ पोज देते दिखे रणबीर-आलिया

25 दिसंबर को हर साल के जैसे इस बार भी कपूर परिवार ने क्रिसमस ब्रंच के लिए पहुंचे थे। इस बीच दोनों के साथ राहा नजर आई। इन्होंने अपनी लाडली का चेहरा लोगों के सामने रिवील कर दिया यहीं नहीं दोनो ने कैमरा पर्सन के साथ जमकर पोज दिए। इंस्टेंट बॉलीवुड ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ये वीडियो शेयर किया है। राहा के साथ रणबीर और आलिया की क्रिसमस पार्टी सोशल मीडिया पर क्यूट सी पिंक स्कर्ट और व्हाइट टॉप के साथ दो चोटी में राहा बेहद मासूम नजर आ रही है। वो अपने पापा रणबीर कपूर की गोद में मीडिया पर्सन को बड़े ध्यान से देखी नजर आई और अपने पिता के फेस को छेड़ती भी नजर आई।

किस पर गई है राहा

राहा के साथ रणबीर और आलिया कपूर की फोटो लोगों के सामने जैसे ही आई। ये चर्चा का विषय बन गई। लोग चर्चा करने लगे की राहा कपूर आखिर मम्मी और पापा किससे ज्यादा मिलती है। वहीं कमेंट बॉक्स में तमाम यूजर ने राहा को आलिया भट्ट की कॉपी बताया। वहीं कुछ का कहना है कि अपने दादा ऋषि कपूर के जैसे मिलती हैं। तमाम यूजर कि रणबीर कपूर की खिंचाई करते नज़र आई कि राहा तो आप पर बिल्कुल नहीं गई। ये ऋषि कपूर और आलिया की जैसी दिखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *