बिकिनी के बाद साड़ी परिधान में नजर आई दीपिका पादुकोण, यूजर्स करने लगे ट्रोल; जानें पूरा मामला
बी-टाउन की गलियों में बीती रात को मुंबई पुलिस का एनुअल इवेंट उमंग 2023 का आयोजन किया गया था। इस खास इवेंट में तमाम बॉलीवुड सितारों का भी मेला लगा था, जिनमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, भूमि पेडनेकर के अलावा और भी बड़े सेलिब्रिटी ने शिरकत करके इवेंट में चार चांद लगा दिया। इस बीच दीपिका पादुकोण के रॉयल ब्लू कलर की बनारसी साड़ी वाली लुक पर लोगो की निगाहे थम सी गई।
इसी बीच चंद यूजर्स अदाकारा को जमकर ट्रोल किया क्योंकि दीपिका का हाल में फिल्म फाइटर का गाना रिलीज किया गया था। इसमें ये बिकनी अवतार में बेहद हॉट नजर आ रही थी वहीं इस बीच अदाकारा भारतीय साड़ी पहन कर इवेंट में पहुंची तो यूजर दीपिका को ट्रोल करने लगे। इन सबके अलावा दीपिका लुक जिक्र करें तो वो साड़ी में वो एकदम अलग लुक में नजर आ रही थी। उनका एलिगेंट लुक देखते ही बन रहा था।
फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर काफी चर्चा
बॉलीवुड की अदाकारा दीपिका पादुकोण हालिया समय में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर काफी चर्चा में है। हाल में ही इनका नया गाना रिलीज किया गया था। इसमें दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की जोड़ी देखने को मिलेगी। दर्शकों को ये गाना लोगों को खासा पसंद आया।
कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी है जाह्नवी
इस खास इवेंट में जाह्नवी कपूर, कियारा आडवानी, पलक तिवारी, शहनाज गिल और उर्वशी रौतेला ने अपने कातिलाना आदाओं से महफिल लूट ली। दीपिका पादुकोण लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय है। इन्होंने तमाम हिट फिल्में दी है। बड़े पर्दे पर ये अपने पति रणवीर सिंह के साथ भी तमाम फिल्में कर चुकी है। जिनमें रामलीला, बाजीराव मस्तानी के अलावा पद्मावत जैसी फिल्में शामिल है। वहीं हाल के दिनों में रामलीला के 10 साल पूरे हो गए हैं।
इस दिन फाइटर होगी रिलीज
15 अगस्त को दीपिका की अभिनीत फिल्म ‘स्पिरिट ऑफ फाइटर’ नाम से टीजर रिलीज किया गया था। फिल्म में दीपिका और अनिल कपूर के एयरफोर्स ऑफिसर का लुक एक के बाद एक सामने आ गया है। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन तले बनी फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। सिद्धार्थ आनंद ने 2021 में इस फिल्म की घोषणा की थी।