दीपिका ने अपनी मंदमस्त अदाओं से एक बार फिर चुराया रणवीर सिंह का दिल, कमेंट में लिखा-हाय माई जान

दीपिका ने अपनी मंदमस्त अदाओं से एक बार फिर चुराया रणवीर सिंह का दिल, कमेंट में लिखा-हाय माई जान

हालिया समय में दीपिका पादुकोण काफी लाइमलाइट में छाई हुई है। गौरतलब है कि दीपिका अभिनीत फिल्म ‘फाइटर’ बेहद जल्द रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में वो ऋतिक रोशन के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। फिल्म के मेकर्स एक के बाद एक गाने रिलीज कर रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर दीपिका की एक तस्वीर खासा छाई हुई है। दीपिका की तस्वीर देखकर रणबीर भी अपना दिल हार बैठे है।

दीपिका पादुकोण आजकल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ को लेकर खासा चर्चा में है। बीते कुछ दिन पहले इनका नया गाना रिलीज किया गया था। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की बड़े पर्दे पर केमिस्ट्री दर्शकों को खासा पसंद आ रही है। हालांकि दीपिका के फैंस उन्हें रणवीर के सिंह के साथ देखना बेहद पसंद करते हैं और दोनों की ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री देख फैंस खुश हो जाते है। रील लाइफ या फिर रियल लाइफ दीपिका की जिंदगी में रणवीर ने हीरो का रोल अदा किया है।

ब्लू साड़ी में नजर आई दीपिका

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है। एक्ट्रेस की तस्वीर बेहद खूबसूरत है। इस पर फैंस बेशुमार प्यार लुटाते नजर आते है। फोटो में देखा जा सकता है कि ब्लू कलर की साड़ी में दीपिका बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। दीपिका की फोटो देख उनके पति रणवीर सिंह अपने इमोशंस पर कंट्रोल खो बैठे हैं। दीपिका की तस्वीर पर उन्होंने हाल में कमेंट किया है- ओह माय जान।’ इस कमेंट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि दीपिका की तस्वीर देख रणवीर भी अपने दिल को हार बैठे है।

दीपिका के साथ कई फिल्में कर चुके रणबीर

रणवीर सिंह के इस खास कमेंट ने उनके और दीपिका के फैंस को खुश कर दिया है। रणवीर सिंह अपनी पत्नी पर इस कदर प्यार लुटाते दिख रहे हैं। दीपिका और रणवीर बॉलीवुड की हिट जोड़ियां में से एक मानी जाती है। दोनों ने साथ में बड़े पर्दे पर तमाम हिट फिल्में दी है। रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों के जरिए इन्होंने फैंस के दिलों में विशेष जगह बनाई है। हाल में ही इनकी अभिनीत फिल्म रामलीला के 10 साल पूरे हो गए हैं।

रामलीला को इतने साल पूरे हुए

वहीं फिल्म के 10 साल पूरे कंप्लीट हो जाने की खुशी में रणबीर में अपनी अनसीन फोटो शेयर की है। इस फिल्म के सेट से रणबीर और दीपिका एक दूसरे के काफी करीब आए थे। इस फिल्म के साथ उनकी लव स्टोरी भी शुरू हो गई थी। फोटो में दोनो का खूबसूरत बॉन्ड देखते ही बन रहा था। रणबीर दीपिका से अपने प्यार का इजहार अक्सर करते नजर आते हैं। बेहद जल्द ये अपने अपकमिंग फिल्मी प्रोजेक्ट ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे। इनके पास हालिया समय में बैक टू बैक तमाम फिल्मी प्रोजेक्ट मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *