निक जोनास की गोद में बैठकर रोमांटिक हुई प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- फिलिस्तीन के नरसंहार पर कुछ तो कहो
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहते हैं और ये अपनी रोमांटिक फोटो आए दिन साझा करते रहते हैं। हाल में प्रियंका की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कपल की रोमांटिक तस्वीर देख फैंस इस पर अपने रिएक्शन दे रहे है। प्रियंका ने इस खास पोस्ट को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
प्रियंका की शेयर की गई तस्वीर में देखा जा सकता है कि निक जोनास की गोद में बैठकर प्रियंका रोमांटिक होती नजर आ रही है। उन्होंने पहले एक के बाद एक तमाम तस्वीरें साझा की है, जोकि शायद काफी पहले खींची गई तस्वीर थी। पति निक के अलावा अपनी लाडली बेटी मालती मैरी जोनस की तस्वीर भी प्रियंका ने शेयर की है।
गाजा के बच्चों के लिए बोलिएः यूजर
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की रोमांटिक तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स भला इस पर रिएक्ट करने से कैसे चूकते। इसी बीच एक यूजर का लिखना था- यूनिसेफ के राजदूत और बच्चों के अधिकारों के एक कार्यकर्ता के तौर पर आपको गाजा के बच्चों के लिए कुछ बोलना चाहिए। इसी बीच दूसरे यूजर का लिखना था- हाल में उन्होंने यूनिसेफ राजदूत के रूप में नरसंहार के खिलाफ नहीं बोलने का डिसीजन लिया है, क्योंकि इससे इन्हें बिल्कुल फर्क नहीं पड़ता। एक अन्य ने लिखा- फिलिस्तीन में हालिया समय में चल रहे नरसंहार को नजर अंदाज करना कैसा लगता है?
View this post on Instagram
यूजर ने कहा- मानों मेरा दिल चुरा लिया
एक अन्य यूजर का लिखना था- पहली तस्वीर ने तो मानों मेरा दिल चुरा लिया। हर आदमी बच्चा बन जाता है जब वो अपने प्रिय लोगों के साथ होता है। इस तरह से तमाम प्रियंका के पोस्ट पर रिएक्ट करते नजर आए। वहीं प्रियंका ने यूनिसेफ को लेकर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। हाल के दिनों में प्रियंका और निक का एक वीडियो एक फैन पेज ने साझा किया है।
ये सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय हो गया। दरअसल तस्वीरों में निक और प्रियंका एक दूसरों के साथ हजारों लोगों के बीच बेहद कोजी होते दिख रहे हैं। ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर अपलोड हुआ, बेहद कम समय में इंटरनेट पर वायरल होने लगा।