दिशा पाटनी के साथ वेकेशन पर निकली मौनी रॉय, ट्रोलर्स बोले- जितने पैसे उतने ही छोटे कपड़े
मौनी रॉय और दिशा पाटनी हाल में ही एक ट्रिप पर निकली हुई है और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खास वायरल हो रही है। इस बीच दोनों हसीनाएं ट्रोलर्स के हत्थे चढ़ गई।
टीवी शो से नाम और शोहरत हासिल करने वाली मौनी रॉय असल जिंदगी में किस कदर बोल्ड है, इससे तो हर कोई परिचित होगा। ये आए दिन अपनी बिकनी वाली फोटो सोशल मीडिया पर साझा करती रहती है। वहीं उनकी खास फ्रेंड दिशा पाटनी भी उनके जैसे ही बोल्ड है, लेकिन वो नजारा क्या होगा, जब दोनों ही अपने हॉटनेस दिखाएंगी। ऐसा ही कुछ इस बार हुआ है। दिशा और मौनी वेकेशन मनाने निकली हुई है और वहीं से इन्होंने अपनी बोल्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा किया।
View this post on Instagram
ग्लैमरस दिख रही दोनों हसीनाएं
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही गर्ल ट्रिप में दिशा और मौनी दोनों ही बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आ रही है। फोटो पर गौर करें तो इसमें दिशा ने रेड बिकनी पहनकर कहर ढा रही थी। इसी बीच मौनी ने डीप नेक आउटफिट से फैंस की अपनी कातिल अदाओं से मदहोश कर दिया। वहीं दोनों ब्यूटी को एक साथ एक फ्रेम में देख फैन काफी खुश हो गए। कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल करते नजर आए। इसी बीच किसी ने उनके कपड़े को लेकर ट्रोल किया है, तो किसी ने उनके दुबले होने पर तंज कसा है।
मौनी को लेकर यूजर्स का रिएक्शन
इसी बीच एक पोस्ट पर ट्रोलर ने लिखा- दोनों कुपोषित सी लगती है। दूसरे यूजर को कहना था- मौनी गलत दिशा में है। एक अन्य यूजर्स का लिखना थाड- दिशा तो लोगों की दिशा ही अलग कर रही है। एक अन्य सवाल किया- इनको अनकंफरटेबल फील नहीं होता क्या? जितने पैसे उतने ही छोटे कपड़े। एक अन्य यूजर ने मौनी के गले पर एक निशान देखकर कमेंट किया क्या मुझे ये हिक्की नजर आ रही है तो दूसरे यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- नागिन शायद बिल से बाहर आ गई।