आराध्या बच्चन पहली बार स्कूल के फंक्शन में बदली हेयर स्टाइल में दिखी, फैंस खुशी से झूम उठे
बीते दिन ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन बेटी आराध्या बच्चन के स्कूल में हुए फंक्शन में शामिल हुए थे। आराध्या ने अपने स्कूल में परफॉर्म किया था। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। इस बीच आराध्या का नया लुक लोगों के सामने आया है।
ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन की लाडली बेटी आराध्या को भला कौन नहीं जानता है। इनकी गिनती मोस्ट टॉक ऑफ टाउन स्टार किड्स के रूप में होती है। आराध्या ज्यादातर अपनी मां के साथ पब्लिक इवेंट और एयरपोर्ट पर देखी जाती है। लेकिन लोग हर बार एक्ट्रेस के अलावा उनकी बेटी को आराध्या को खासा ट्रोल करते हैं। वहीं बीती शाम को आराध्या काफी बदले-बदले लुक में नजर आई।
View this post on Instagram
आराध्या खास अंदाज में दिखी
खबरों की मानें तो आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन आयोजित किया गया था। इस नामी स्कूल में पढ़ने वाले तमाम स्टार के बच्चों ने इस फंक्शन में हिस्सा लिया था। वहीं ऐश और अभिषेक की बेटी आराध्या ने भी स्कूल फंक्शन में एक खास प्रोग्राम में हिस्सा लिया। स्टेज पर परफॉर्म करते हुए आराध्या का लुक एकदम अलग नजर आया। आराध्या स्टेज पर अपना एक्ट परफॉर्म कर रही थी। इस बीच आराध्या ने पर्पल कलर की ड्रेस पहन रखी थी। वहीं पहली बार आराध्या का हेयर स्टाइल एकदम अलग था। उन्होंने इस बाल उनके माथे पर नहीं बल्कि पीछे की ओर बंधे हुए थे। वहीं आराध्या के पूरा चेहरा सामने आ गया है, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।
यूजर्स के रिएक्शन
आराध्या का पहली बार पूरा चेहरा देखकर खुशी से झूम उठे। वहीं यूजर्स आराध्या के वीडियो पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए। आराध्या स्टेज पर पूरे कॉन्फिडेंस परफॉर्म करती नजर आई। वहीं अब यूजर स्टार किड्स के वीडियो पर अपने रिएक्शन दर्ज किए है। इसी बीच एक यूजर का कहना था कि फाइनली हमें आराध्या का माथा तो देखने को मिला। दूसरे यूजर का लिखना था- फाइनली उसका फोरहेड नजर आ गया।’ एक अन्य यूजर ने आराध्या की हेयर स्टाइल को लेकर कहा कि आराध्या की हेयर स्टाइल को अवार्ड दे देना चाहिए। इसके चलते आज इनका फोरहेड देखने को मिला है।