रजनीकांत ने जन्मदिन पर अपने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज, रिवील हुआ ‘लाल सलाम’ का धमाकेदार टीजर
साउथ इंडस्ट्री से बॉलीवुड तक का सफर तय कर चुके रजनीकांत को भला कौन नहीं जानता है। बीते दिन यानी की 12 दिसंबर को अभिनेता का जन्मदिन था। अभिनेता को सोशल मीडिया पर अभिनेता को ढेरों बधाइयां भेजी गई। इसी बीच अभिनेता की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सलाम’ का लुक भी सामने आ गया है।
रजनीकांत 12 दिसंबर को 73 साल हो गए हैं। सोशल मीडिया पर अभिनेता को ढेरों बधाइयां मिली। रजनीकांत के फैंस ने उनके जन्मदिन पर एक से बढ़कर एक जन्मदिन का तोहफा दिया। इसी बीच उनकी आने वाली फिल्म ‘लाल सलाम’ का फर्स्ट लुक लोगों के सामने आ चुका है। महज 1 मिनट 5 सेकंड के टीजर वीडियो में रजनीकांत एक बार फिर से पूरे एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं।
ऐसा रहा फिल्म का टीजर
इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में रजनीकांत मुख्य भूमिका में तो नहीं हैं, लेकिन उनका एक छोटा सा किरदार भी फिल्म को सुर्खियों में लाने के लिए काफी है। लाल सलाम का निर्देशन उनकी बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत के जरिए हुआ है। लाइका प्रोडक्शंस ने वीडियो को साझा करते हुए फिल्म ‘लाल सलाम’ मोहिद्दीन भाई के किरदार की झलक दिखाई। जिसे रजनीकांत ने निभाया है। प्रोमो की शुरुआत का जिक्र करें तो ये एक फाइट सीन से शुरू होता है। बैकग्राउंड में एआर रहमान का गाना ‘जलाली जलाल’ सुनाई दे रहा है। इसे एआर रहमान ने गया है। म्यूजिक के चलते एक्शन सीन खासा दमदार नजर आ रहा है।
धांसू लुक में नजर आए अभिनेता
टीजर में रजनीकांत भूरे रंग के गेटअप में दिख रहे हैं। वो बंगले से बाहर निकलते हैं। उनकी कार एक फैक्ट्री के पास जाकर पहुंचती है।जहां पर तमाम लोग खड़े हैं। फिर रजनीकांत गुंडो की को जंजीर से जमकर बुरी तरह से पीटते हैं। इस कदर की पिटाई से गुंडे ऊपर नीचे उछलने लग जाते हैं। अंत में वो टोपी पहनकर नमाज पढ़ते दिख रहे हैं। टीचर साझा करते हुए उन्होंने बतौर और कैप्शन में लिखा है- हैप्पी बर्थडे थलाइवा टीम, लाल सलाम मोइदीन भाई सुपरस्टार रजनीकांत को जन्मदिन की बेहद शुभकामनाएं। खुदा हाफिज भाई।