ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ थिरकती नजर आईं आराध्या बच्चन, वायरल हो रहा दोनो का सुपर डांस
ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार के साथ क्वालिटी ऑफ टाइम बिताना खासा पसंद करती है। हालिया समय में अगर उनकी कोई करीबी मित्र है, तो वो कोई और नहीं उनकी बेटी आराध्या बच्चन है। ऐश्वर्या आराध्या के साथ आए दिन मस्ती भरे अंदाज में नजर आती है।
मौजूदा समय में लोगों के सामने कुछ ऐसा सामने आया है, जो कि आपको कुछ समय के लिए हैरान करके रख देगा। दरअसल मां-बेटी डांस फ्लोर पर मदमस्त होकर डांस करते नजर आई। जो कि आपको देखने में काफी बेमिसाल लगेगा। आराध्या अपनी मां की खूबसूरती मिलते हुए एक शानदार सफेद लिबास में नजर आ रही है।
वीडियो में दोनों की दोस्ती की एक खास झलक देखने को मिली है। जिसमें ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ खास पलों को संजोती हुई दिख रही है। हालांकि जब ये दोनों साथ में होती हैं तो फैंस इनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते है।
View this post on Instagram
अभिषेक-ऐश्वर्या के काफी चर्चे
अप्रैल 2007 में ऐश्वर्या राय और इंडस्ट्री के अभिनेता अभिषेक बच्चन से हुई थी। उस दौरान की ये बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। वहीं साल 2011 में उन्होंने अपने घर में बेटी आराध्या का स्वागत किया।
नामी स्कूल में पढ़ती है आराध्या
अराध्या 12 साल की हो गई है। इनका जन्मदिन 12 नवंबर को मनाया जाता है। आराध्या की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तमाम तस्वीरें और वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ये मुंबई के जाने माने स्कूल धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती है। आराध्या अपने दादा, पापा और दादी के साथ काफी बेहद खास बॉन्डिंग रखती हैं।
पिछली बार इस फिल्म में नजर आई थी ऐश्वर्या
ऐश्वर्या राय बच्चन के हालिया फिल्मी प्रोजेक्ट का जिक्र करें तो ये लंबे समय से किसी फिल्म में अभिनय नहीं कर रही है। ऐश को लास्ट टाइम ‘पोन्निन सेल्वन 2’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। दर्शकों को उनका किरदार खासा पसंद आया था। फैंस उन्हें दोबारा से बड़े पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब है।