मसाबा गुप्ता को ग्लैमरस अवतार में देखकर फैंस खिंचाई करते हुए बोले- चोली के पीछे क्या है, चोली के…
मसाबा गुप्ता हाल ही में वोग इवेंट में हिस्सा लेने पहुंची थी। उनके ग्लैमरस अंदाज ने लोगों को हैरत में डाल दिया। अब उनकी फोटो वायरल हो रही है।
मुंबई में वोग इवेंट में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे हुए थे। इसी बीच कई बड़े सितारों के रेड कार्पेट वाला लुक सोशल मीडिया पर खास छाया हुआ है। इसी में से एक हसीना जो कि खासा चर्चा में बनी हुई है। वो बॉलीवुड की अदाकारा नीना गुप्ता की फैशन डिजाइनर बेटी नीना गुप्ता है।
मसाबा गुप्ता की डिजाइन ड्रेसेज तमाम सेलिब्रेटी इवेंट में आए दिन नजर आते हैं। इसी बीच मसाबा एक इवेंट में शामिल होने जा रही थी, जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर अपलोड हुई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि मसाबा ने इस बीच ब्लैक कलर की हॉल्टर नेक ड्रेस बेहद खूबसूरती से पहन रखी थी। एक्ट्रेस के साइड कट ने इनको टॉक ऑफ द टाउन बना दिया है।
नीना गुप्ता के बयानबाजी की चर्चा
नीना गुप्ता के जैसे उनकी बेटी सोशल मीडिया पर खासा लोकप्रिय है। एक्ट्रेस लंबे समय में मनोरंजन की दुनिया में सक्रिय है। उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शो में अभिनय किया है। इन्होंने कई आइटम नंबर भी किए हैं। एक्ट्रेस अपने बयानबाजी के चलते अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती है।
मशहूर एक्ट्रेस की बेटी है मसाबा
आपको मालूम होगा कि मसाबा गुप्ता जानी मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी है। इनके पिता विवियन रिचर्ड हैं। हालांकि नीना ने विवियन से शादी नहीं की थी। वो उनके साथ लंबे समय रिलेशनशिप में रही थी। नीना गुप्ता ने 2 नवंबर 1989 मसाबा को जन्म दिया। 34 साल की मसाबा ने बेहद कम समय में फैशन की दुनिया में एक बड़ा नाम कमा लिया है। मसाबा को लेकर आए दिन खबरें सुर्खियों में छाई रहती है।