होने वाले ससुर के साथ डांस शो में नजर आएगी मलाइका अरोड़ा, फैंस शो देखने को बेताब

होने वाले ससुर के साथ डांस शो में नजर आएगी मलाइका अरोड़ा, फैंस शो देखने को बेताब

टीवी पर मोस्ट पॉपुलर डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ में मलाइका अरोड़ा बतौर जज के रूप में नजर आ रही है। मनोरंजन की दुनिया में ये शो काफी चर्चा में बना रहता है। इंडस्ट्री में मलाइका अरोड़ा डांस की महारथी इंडस्ट्री में मानी जाती है। उनके डांस परफॉर्मेंस का हर कोई कायल है, लेकिन अब ऐसी खबर है कि उनके साथ शो में एक खास शख्स सम्मिलित होने वाला है। वो कोई और नहीं श्रीदेवी के पति बोनी कपूर है। मिली जानकारी के अनुसार बोनी कपूर डांस शो में बतौर जज के रूप में एंट्री करने वाले हैं।

बोनी-मलाइका की ट्यूनिंग देखने के लिए बेताब

ऐसा पहली बार देखने को मिलेगा कि जब बोनी कपूर और मलाइका नेशनल टीवी पर किसी स्टेज पर साथ में नजर आएंगे। आपको मालूम होगा कि मलाइका बोनी के बेटे अर्जुन कपूर और लंबे समय से डेट कर रही है। इनकी जोड़ी को फैंस खासा पसंद करते हैं। ये कपल अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। ऐसे में देखने का खासा दिलचस्प होगा कि अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड के साथ बोनी कपूर की ट्यूनिंग शो में कैसी होती है ?

मलाइका अरोड़ा शो में बतौर जज

झलक दिखला जा में मलाइका अरोड़ा के साथ फराह खान और अरशद वारसी भी बतौर जज है। वहीं हालिया समय में आमिर अली का फर्स्ट एलिमिनेशन हुआ था। इस खबर से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन के फैंस खासा उत्साहित हो गए हैं और मलाइका अरोड़ा और बोनी कपूर को एक साथ शो में फैंस देखने के लिए खासा उत्साहित है। मलाइका फिल्म इंडस्ट्री में लंबे समय में सक्रिय है। उन्होंने कई हिट आइटम नंबर दिए हैं। एक्ट्रेस अपनी निजी जिंदगी को लेकर खासा चर्चा में लगे है। बेहद कम समय में इन्होंने इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बना ली है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *