‘होली खेलने का तो शौक लेकिन पिचकारी में दम ही नहीं’, किंग खान से कभी प्रियंका ने किया था डर्टी मजाक

‘होली खेलने का तो शौक लेकिन पिचकारी में दम ही नहीं’, किंग खान से कभी प्रियंका ने किया था डर्टी मजाक

बॉलीवुड की अदाकारा प्रियंका चोपड़ा हिंदी की तमाम हिट फिल्में करने के बाद विदेश में अपने पति और इकलौती बेटी के साथ सेटल हो गई है। लेकिन उनके फैंस उन्हें आज भी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करते देखना चाहते हैं। प्रियंका की पुरानी तस्वीर और वीडियो देखना फैंस खासा पसंद करते है। एक्ट्रेस का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर आजकल काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

प्रियंका चोपड़ा के इस खास वीडियो का जिक्र करें तो ये अदाकारा का बेहद पुराना वीडियो है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ने दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान के साथ नजर आ रही है। दोनों की साथ में केमिस्ट्री लाजवाब है। वीडियो में शाहरुख और प्रियंका एक दूसरे के साथ विद्या बालन की फिल्म डर्टी पिक्चर के स्टाइल में फ्लर्ट करते दिख रहे हैं।

प्रियंका के जवाब से शाहरुख दंग रह गए

वीडियो में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने डर्टी पिक्चर का सबसे बोल्ड डायलॉग का इस्तेमाल किया है। वीडियो में प्रियंका शाहरुख खान से फ्लर्ट करते हुए कहती है, ‘तुम सब हीरो की बस यही प्रॉब्लम है कि होली खेलने का तो शौक है लेकिन पिचकारी में जरा भी दम नहीं।’ वीडियो में प्रियंका की अदाएं और अंदाज देख इवेंट में मौजूद सभी लोग अपनी हंसी चाहकर भी कंट्रोल नहीं कर पाए। इस बीच शाहरुख हैरत में नजर आए थे।

शाहरुख के साथ प्रियंका के अफेयर के चर्चे

बी-टाउन से ताल्लुक रखने वालों को बखूबी रूप से पता होगा कि एक समय था, जब शाहरुख और प्रियंका एक दूसरे के बहुत नजदीक थे और उनकी नजदीकियां गौरी खान के लिए मुसीबत बनती जा रही थी। दोनों के अफेयर के किस्से भी काफी सुनने में आए थे। वहीं बाद में प्रियंका ने अपने करियर पर ध्यान देते हुए अभिनेता से दूरी बना ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *