रजनीकांत के जबरा फैंस ने एक्टर के लिए बनवाई मंदिर, स्थापित की 250 किलो की प्रतिमा

रजनीकांत के जबरा फैंस ने एक्टर के लिए बनवाई मंदिर, स्थापित की 250 किलो की प्रतिमा

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की दीवानगी फैंस के बीच देखते ही बनती है। उनके फैंस रजनीकांत को देवता की तरह पूजते हैं। उनकी आरती भी उतारते हैं, लेकिन अब उससे एक कदम आगे एक प्रशंसक ने उनके लिए एक मंदिर ही बना डाला है। आपको ये जानकर थोड़ी हैरानी होगी, लेकिन ये वाकई सच है। तमिलनाडु के मदुरै में रजनीकांत के एक फैंस ने सुपरस्टार के लिए मंदिर बनवाया है। आपको जानकर खासा दिलचस्प लगेगा कि मंदिर में रजनीकांत की 250 किलो की प्रतिमा भी बाकायदा स्थापित की है।

फैंस में रजनीकांत के लिए दीवानगी

रजनीकांत के इस खास फैंस का नाम कार्तिक है। अपने एक इंटरव्यू में उसका उनका कहना था कि रजनीकांत उनके लिए भगवान समान हैं। उन्होंने उनके सम्मान में ये मंदिर का निर्माण कराया है। उसने रजनीकांत के अलावा किसी भी दूसरे एक्टर की फिल्म बिल्कुल नहीं देखा। उनके लिए वो भगवान हैं, इसलिए उन्होंने उनके लिए मंदिर बनवाया है। वो पांच पीढ़ी से रजनीकांत सर के ही फैंस रहे हैं। ये जानकर आप रजनीकांत के लिए लोगों के बीच की दीवानगी को अच्छे से समझ गए होंगे।

रजनीकांत के हालिया प्रोजेक्ट

वहीं आपको मालूम होगा कि रजनीकांत की अभिनीत फिल्म जेलर पिछले दिनों रिलीज की गई थी। इसने बड़े पर्दे पर बंपर कमाई भी की थी। वहीं उनकी अब अगली फिल्म पाइपलाइन में थलाइवर 170 रिलीज होने को है। फैंस फिल्म का बेताबी से इंतजार कर रहे। इस फिल्म रजनीकांत मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *