‘टाइगर 3’ के फर्स्ट सॉन्ग ‘लेके प्रभु का नाम’ टीजर रिवील, अरिजीत की आवाज पर झूमते दिखे कैट-सलमान
सलमान खान अभिनीत अपकमिंग फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर खासा चर्चा में बने हुए हैं। बता दें कि फिल्म की तीसरी किस्त का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों को एक बार फिर से टाइगर और जोया को एक साथ बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच गजब का उत्साह है। वहीं ‘टाइगर 3’ के पहले गाने ‘लेके प्रभु का नाम’ का अब धमाकेदार टीजर भी रिलीज हो गया है। इस फिल्म के पहले गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है।
खत्म हो गई सिंगर की सलमान से दुश्मनी
अरिजीत सिंह की गिनती म्यूजिक इंडस्ट्री में एक मंझे हुए संगीतकार के रूप में होती है। इंडस्ट्री में बड़ी तादाद में सिंगर सुनते हैं। इन्होंने बॉलीवुड में तमाम गाने गए हैं। हालांकि कुछ साल पहले सलमान खान और अरिजीत सिंह के बीच मनमुटाव आ गया था लेकिन शायद वो अब खत्म हो चला है। इसका जीता जागता प्रमाण ‘टाइगर 3’ में अरिजीत सिंह के द्वारा गया हुआ गाना है।
बेहद जल्द रिलीज होगी फिल्म
अब ये आने वाले समय में ही पता चलेगा कि इस गाने को फैंस कितना पसंद करते हैं। फैंस को जैसे जैसे ‘टाइगर 3’ फिल्म की अपडेट मिल रही है। उन्हें फिल्म देखने की बेताबी भी बढ़ती जा रही है। फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ भी नजर आएगी। अब तक फिल्म को लेकर तमाम जानकारी फैंस के सामने आ चुकी है। ये बेहद जल्द बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है।