शादी के 13 साल बाद शिल्पा-राज एक दूसरे से अलग हो रहे, वायरल हो रहा राज कुंद्रा का ट्वीट
शिल्पा शेट्टी के पति 2021 में पोर्नोग्राफी के मामले में अपनी गिरफ्तारी को लेकर चर्चा में रहने के बाद अब अपने एक्टिंग को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। राज कुंद्रा ‘यूटी 69’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। हाल में ही उनकी फिल्म का ट्रेलर भी लोगों के सामने आ गया है। वहीं ये फिल्म 3 नवंबर को सिल्वर स्क्रीन पर रिलीज किए जाने की योजना है। इसी बीच राज कुंद्रा ने एक ऐसा पोस्ट साझा किया है, जिसे देखकर शिल्पा और राज के फैंस हैरत में आ गए।
गौरतलब है कि राज ने सोशल मीडिया पर अपने अलग होने की घोषणा कर दी है। जबकि उन्होंने इस पोस्ट में किसी को मेंशन नहीं किया है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद वो अपनी पत्नी शिल्पा शेट्टी से अलग हो रहे हैं।
We have separated and kindly request you to give us time during this difficult period 🙏💔
— Raj Kundra (@onlyrajkundra) October 19, 2023
इंस्टा पर अलगाव को लेकर की पोस्ट की
देर रात शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने अपने इंस्टाग्राम और एक्स हैंडल पर अपने अलग होने का हैरत में डाल देने वाला पोस्ट साझा किया। उन्होंने बिना पत्नी शिल्पा का नाम लिए लिखा कि वो अलग हो रहे हैं और आपसे यहीं विनम्र अनुरोध है कि इस कठिन समय में उन्हें समय दें।
लोगों का रिएक्शन
हालांकि इस पोस्ट को देखकर तमाम लोगों ने काफी आश्चर्य जाहिर किया। वहीं कुछ लोगों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। राज कुंद्रा की इस पोस्ट को देखकर लोगों को इसे ‘यूटी 69’ के लिए असल में एक मार्केटिंग हथकंडा बताया है।
राज के पोस्ट देख फैंस को हुई मायूसी
आपको मालूम होगा कि शिल्पा और राज ने नवंबर 2009 में शादी रचाई थी। वहीं दोनों की शादी को 14 साल पूरे होने वाले हैं। हर कठिन समय में दोनों एक दूसरे के साथ खड़े नजर आए। अब ये पोस्ट को देखकर फैंस को कुछ निराशा हुई है।
राज के असल जिंदगी पर बनी है फिल्म
वहीं राज कुंद्रा की फिल्म ‘यूटी 69’ का जिक्र करें तो इसमें ऑर्थर रोड जेल में बिताए गए कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। आपको मालूम होगा कि राज को पोर्नोग्राफी मामले में जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। वो करीब 2 महीने तक जेल में भी रहे थे।