अर्जुन ने अपने लव इंटरेस्ट मलाइका के जन्मदिन पर जमकर लगाए ठुमके, वायरल हो रहा वीडियो
बॉलीवुड की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने 23 अक्टूबर को अपना जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया। एक्ट्रेस अब 50 साल में प्रवेश कर चुकी है। एक्ट्रेस ने इस साल बड़े ही धूमधाम से अपने करीबी दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। मलाइका अपनी बढ़ती हुई उम्र के साथ और भी जवां होती जा रही है।
इसमें कोई दो राय नहीं है कि फिटनेस और ग्लैमर के मामले में अदाकारा का कोई जवाब नहीं है। मलाइका की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन के मौके में फैंस बधाइयां देते नजर आए। वहीं सोशल मीडिया पर मलाइका का एक पुराना वीडियो खासा वायरल हो रहा है। इसमें वो अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ एक मशहूर आइटम गाने पर थिरकते नजर आ रही।
फैंस पसंद आ रही इनकी केमिस्ट्री
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉलीवुड के सबसे रोमांटिक कपल देखने में काफी अट्रैक्टिव लग रहे। थाई-हाई बूट्स के साथ टू-पीस ड्रेस पहने मलाइका बला सी खूबसूरत नजर आ रही थी। वहीं अर्जुन कपूर ग्रे शर्ट में काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों की शानदार केमिस्ट्री देख उनके फैंस हैरत में पड़ गए। अर्जुन और मलाइका की बॉन्डिंग के सामने उनके उम्र का बड़ा अंतर भी बेहद आसानी से छिप जाता है। कपल की खुशी इस वीडियो में साफ तौर पर देखी जा सकती है। वहीं बैकग्राउंड में मलाइका का आइटम सॉन्ग होंठ रसीले बज रहा है, जिस पर अर्जुन कपूर थिरकते नजर आ रहे हैं। कपल का ये जबरदस्त डांस मूव्स किसी का भी दिन बना देने के लिए काफी है।
View this post on Instagram
लेडी लव के लिए अर्जुन ने ये पोस्ट की
मलाइका का बर्थडे और स्पेशल बनाने के लिए उनके सभी करीबी फ्रेंड और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां भेजी। इस बीच अर्जुन ने भी अपने लव इंटरेस्ट पर बेशुमार प्यार लुटाया। उन्होंने अपने लेडी लव के लिए स्पेशल नोट लिखा और करीना कपूर खान के बर्थडे गर्ल मलाइका के साथ अनसीन फोटो भी साझा की।
मलाइका का खुलकर सपोर्ट करते हैं अर्जुन
बॉलीवुड से ताल्लुक रखने वाले लोगों को बखूबी पता होगा कि अर्जुन कपूर और मलाइका लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। वहीं ये कपल सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी रोमांटिक फोटो साझा करते हुए नजर आते हैं। हालांकि दोनों की जोड़ी में उम्र का बेहद बड़ा फैसला है। इसके चलते उन्हें कई बार ट्रोल भी होना पड़ा। अर्जुन कपूर अपनी गर्लफ्रेंड मलाइका का अच्छे बुरे वक्त में अक्सर सपोर्ट करते नजर आते हैं।