लैक्मे फैशन वीक में अजीबोगरीब रैंप वॉक करती नजर आई जाह्नवी कपूर, यूजर्स ने जमकर लगाई क्लास
जाह्नवी कपूर अपने ग्लैमरस लुक के चलते इंडस्ट्री में काफी सुर्खियों में रहती है। जाह्नवी अपने हॉट सेक्सी लुक के चलते बी- टाउन में चर्चा का विषय बनी रहती है। एक्ट्रेस अपने दिलकश अदाओं से फैंस का हार्टबीट बढ़ा देती है। हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में जाह्नवी कपूर अपने हुस्न का जलवा बिखरती नजर आई। जाह्नवी ने अपने सिजलिंग लुक से रैंप पर चार चांद लगा दिए। सोशल मीडिया पर अदाकारा की रैंप वॉक वाली वीडियो खासा वायरल हो रही है, लेकिन इसी बीच वो अपनी अजीबोगरीब वॉक के चलते ट्रोलर के निशाने पर आ गई।
इस आउटफिट में नजर आई अदाकारा
वहीं हाल के दिनों में लैक्मे फैशन वीक का आयोजन हुआ था। इस इवेंट में तमाम सेलिब्रिटी ने हिस्सा लिया, जिसमें जाह्नवी कपूर शो स्टॉपर रही। ब्लैक कलर की आउटफिट में जब जाह्नवी रैंप पर उतरी तो लोगों का अदाकारा से निगाह पाना हटा पाना मुश्किल हो गया था। उन्होंने अपने न्यू लुक से हर किसी को प्रभावित कर दिया। ब्लैक क्रॉप टॉप और धोती स्टाइल स्कर्ट को जाह्नवी ने बेहद शानदार तरीके से पहन रखा था, लेकिन एक्ट्रेस अपने वॉक के चलते काफी ट्रोल हुई।
View this post on Instagram
यूजर्स का रिएक्शन
जाह्नवी कपूर के लुक के फैंस खासा तारीफ कर रहे हैं। इसी बीच अदाकारा को रैंप पर वॉक करते देखा गया। लेकिन अजीबोगरीब वॉक के चलते सोशल मीडिया पर यूजर उन्हें ट्रोल करने लगे। उन्होंने अदाकारा को जमकर खरी-खोटी सुनाना शुरू कर दिया। जाह्नवी का वॉक का तरीका लोगों को जरा भी पसंद नहीं आया। वो यहीं कहते दिखे कि वो स्टॉपर कैसे हुई ? एक यूजर ने इसी बीच कमेंट में लिखा- ऐसा लग रहा है कि वो ड्रेस में बिल्कुल भी चल नहीं पा रही है। इसी बीच दूसरे यूजर का लिखना था- क्या एक्सप्रेशन दिया है। यूं लग रहा है, डर कर चल रही है। एकदम जीरो कॉन्फिडेंस लेवल।’ एक अन्य यूजर का लिखना था- कृपया इसकी तुलना कभी भी किसी महान श्रीदेवी से कतई ना करें।’ एक अन्य यूजर्स का लिखना था- जैसे कि भटक गई हो, इस कदर क्यों वॉक कर रही है।