इस वजह से श्रीदेवी ने अपनी जान गवां बैठी, सालों बाद पति बोनी कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा

इस वजह से श्रीदेवी ने अपनी जान गवां बैठी, सालों बाद पति बोनी कपूर ने किया ये बड़ा खुलासा

हिंदी सिनेमा की अदाकारा श्रीदेवी की मौत का राज आज तक रहस्य बना हुआ है। साल 2018 में एक शादी समारोह में श्रीदेवी की आकस्मिक मौत हो गई थी। दरअसल बाथरूम के बाथटब में श्रीदेवी की बॉडी मिली थी। इस घटना ने सबके होश उड़ाकर रख दिया था। शुरुआती जांच रिपोर्ट्स में खुलकर आया कि श्रीदेवी की मौत अधिक शराब पीने की वजह से हुई थी। उस दौरान उनके पति बोनी कपूर पर भी एक्ट्रेस की मर्डर के आरोप लगाए गए थे। अब पहली बार श्रीदेवी के पति बोनी कपूर ने अदाकारा की मौत की वजह को लेकर बात की है। हालिया इंटरव्यू में बोनी कपूर ने तमाम राज से पर्दा उठाया है।

हाल ही में ‘द न्यू इंडियन’ को दिए गए एक इंटरव्यू में बोनी का कहना था कि श्रीदेवी की मौत के आरोप ने उन्हें परेशान करके रख दिया था। भारतीय मीडिया के दबाव के चलते उन्हें लाई डिटेक्टर टेस्ट का भी सामना करना पड़ा था। उनका कहना था कि 24 घंटे से लेकर 48 घंटे तक उनसे पूछताछ की गई। वो लगातार अपनी बेगुनाही की सफाई देते रहे। उन्होंने बाद में इसे लेकर चुप्पी साधना ही ठीक समझा।

फिटनेस पर खासा ध्यान रखती थी अदाकारा

बोनी का कहना था कि श्रीदेवी की मौत प्राकृतिक नहीं थी। ये एक हादसा हो सकता है, जोकि उनके लिए बेहद दुखद दुर्भाग्यशाली था। वो और उनका पूरा परिवार इस घटना से सदमे में था, लेकिन उन्हें पता था कि श्रीदेवी अपने आप को लेकर बेहद हद स्ट्रिक्स थी। वो अपने लुक्स, शेप, फिटनेस को लेकर काफी सख्त थी। इसी के चलते वो खाने में नमक तक नहीं खाती थी। डिनर में वो कई बार बिना नमक की डिशेज लेकर खाती थी, जबकि उन्हें ब्लड प्रेशर जैसी समस्या थी। हजार बार कहने के बावजूद उन्होंने अपनी डाइट में कोई सुधार नहीं किया।

पर्दे पर खूबसूरत दिखना चाहती थी श्रीदेवी

बोनी कपूर ने आगे बताया कि श्रीदेवी अक्सर अपना फिगर बनाए रखने के लिए भूखे तक रहती थी। उन्हें अपनी बॉडी शेप की कई अधिक चिंता थी। वो पर्दे पर अच्छा दिखने के लिए खतरनाक से खतरनाक डाइट करना पसंद था। जब उनकी शादी हुई तो उस दौरान उन्हें बेहोशी के दौरे पड़ते थे। वो कभी भी बेहोश हो जाया करती थी। डॉक्टर अक्सर उन्हें बीपी की समस्या पर ध्यान देने की हिदायत देते थे, लेकिन उन्होंने ये हादसा होने तक इस पर कुछ खास ध्यान नहीं दिया।

नागार्जुन ने बोनी को बताया था श्रीदेवी की आपबीती

यहीं नहीं बोनी कपूर ने साउथ एक्टर नागार्जुन से जुड़ा एक वाक्या भी बताया था कि श्रीदेवी की गुजर जाने के बाद एक्टर नागार्जुन उनके घर आए थे। उन्होंने श्रीदेवी से जुड़ा शूटिंग का एक किस्सा साझा किया। उनका कहना था कि एक शूटिंग के बीच श्रीदेवी अचानक से बाथरूम में बेहोश होके गिर गई। उस दौरान उनका एक दांत भी टूट गया था। ये हादसा इसलिए हुआ क्योंकि वो उस समय एक सख्त डाइट पर थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *