ऐश्वर्या का ‘पेरिस फैशन वीक’ 2023 का फर्स्ट लुक सामने आया, यूजर्स करने लगे ट्रोल, जानिए वजह
बॉलीवुड अदाकारा और पूर्व मिस वर्ल्ड रह चुकी ऐश्वर्या राय का हाल ही में ‘पेरिस फैशन वीक’ के ‘लोरियल’ शो से लुक सामने आया है। अदाकारा शो में हिस्सा लेने के लिए पेरिस पहुंची थी। सामने आ रही फोटो में ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। बता दें कि फ्रांसीसी कॉस्मेटिक कंपनी ‘लोरियल’ की इंडियन एम्बेसडर होने के चलते ऐश शो में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पहुंची थी। इस दौरान ऐश्वर्या ने अपने खास लुक से हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लिया।
पहले दिन के लिए ऐश्वर्या ने ऑल ब्लैक वाला लुक अपनाया था। इसमें वो बेहद स्टनिंग लग रही थी। हालांकि कुछ लोगों को उनका ये ब्लैक लुक जरा भी पसंद नहीं आया। इसी के चलते वो ऐश को ट्रोल करने लगे। उनका कहना है कि ऐश्वर्या अपने फैशन गेम के साथ एक्सपेरिमेंट करना ही बंद कर दिया है।
Gorgeous #AishwaryaRai at #LOrealParis #PFW2023 🥹✨ pic.twitter.com/WCsAsfN0Ma
— Varun (@stayhappyhuman) October 1, 2023
प्रेस मीट के लिए ऐश्वर्या ने जहां ऑल ब्लैक लुक में बॉस लेडी वाइब्स में महफिल लूट ली। इन्होंने अपनी ड्रेस को ब्लैक कोट के साथ बखूबी रूप से स्टाइल किया था, जिसमे शोल्डर और स्लीव्स पर डिजाइन था। ऐश्वर्या के मेकअप का जिक्र करें तो इन्होंने हेवी मेकअप को अप्लाई किया था।
इस वजह से ट्रोल हुई ऐश्वर्या
इसी बीच एक ‘Reddit’ यूजर ने जैसे ही ऐश की फोटो ‘पेरिस फैशन वीक’ साझा की। वैसे ही यूजर्स इस पर अपने रिएक्शन दर्ज करने लगे। एक यूजर ने लिखना था- ये बेहद सुंदर लग रही है। वहीं दूसरे यूजर का लिखना था- ब्लैक कलर और ऐश्वर्या को बिल्कुल अलग नहीं किया जा सकता।’
इस दिन पेरिस के लिए रवाना हुई
30 सितंबर को ऐश अपनी बेटी आराध्या के साथ मुंबई से पेरिस से रवाना हुई थी। एयरपोर्ट पर मां बेटी की स्टाइलिश जोड़ी देखते ही बनती थी। इस दौरान ऐश ने जहां ब्लैक कलर की स्वेटशर्ट पहन रखा था। इसे उन्होंने मैचिंग पैंट के साथ कॉम्बिनेट किया था। अदाकारा का क्लासी टोट बैग, स्नीकर्स और रेड लिप्स को बेहद आकर्षक बना रहा था। इसी बीच इनकी बेटी आराध्या ब्लू कलर की स्वेटशर्ट और पैंट में नजर आई।