खिलखिला कर हंसती हुई परिणीति की तस्वीरों को देख आपका दिन बन जाएगा, सामने आई चूड़ा रस्म की तस्वीर

खिलखिला कर हंसती हुई परिणीति की तस्वीरों को देख आपका दिन बन जाएगा, सामने आई चूड़ा रस्म की तस्वीर

बॉलीवुड की मल्टी टैलेंटेड अदाकारा परिणीति चोपड़ा अपने सपनों के राजकुमार राघव चड्ढा के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध चुकी है। मिसेज चड्ढा की शादी को अब करीब 6 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उनकी शादी की अनदेखी फोटो लगातार सोशल मीडिया पर देखी जा रही है। हाल ही में परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की एक तस्वीर सामने आई है, जिसे फैन काफी पसंद कर रहे हैं।

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की एक खास फोटो साझा की है। तस्वीर को साझा करते हुए मधु चोपड़ा ने बतौर कैप्शन में लिखा- अपनी चूड़ा सेरेमनी में बेहद खुश दुल्हन।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

खिलखिला कर हंसती दिखी परिणीति

इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि परिणीति येलो कलर के सलवार सूट में नई नवेली दुल्हन जैसी लग रही है। इन्होंने सिर पर मैचिंग दुपट्टा भी कैरी किया हुआ था। इस दौरान उनके बाल ओपन थे और चेहरे पर लाइट मेकअप के साथ परी की स्माइल देखते बनती थी। फोटो में खिलखिलाती हुई दुल्हन अपने चूड़ा और कलीरें प्लांट करती हुई नजर आई। वहीं प्रियंका की मां सोफे पर बैठे हुए अपनी भतीजी की तरफ देख रही।

प्रियंका की मां ने शादी को एंजॉय किया

आपको मालूम होगा कि परिणीति चोपड़ा ने 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी रचाई थी। वहीं उनकी शादी में कजिन प्रियंका चोपड़ा शामिल नहीं हो सकी, लेकिन उनकी मधु चोपड़ा ने हर फंक्शन को बखूबी एन्जॉय किया था।

परिणीति लंबे समय से बॉलीवुड इंडस्ट्री में सक्रिय है। इन्होंने कई हिट फिल्में दी है। इंडस्ट्री में ऐसी बहुत की कम अदाकारा है, जिनका फिल्मी करियर एक-दो फिल्मों के बाद ऊंचाइयों को छूने लगा था। उन्ही में एक परिणीति भी है। इनको एक दो फिल्मों के बाद इंडस्ट्री में नाम और शोहरत मिलने लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *