परिणीति-राघव की शादी में नहीं पहुंची थी प्रियंका चोपड़ा, इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल नोट

परिणीति-राघव की शादी में नहीं पहुंची थी प्रियंका चोपड़ा, इंस्टाग्राम पर लिखा इमोशनल नोट

उदयपुर एयरपोर्ट से लेकर लीला पैलेस तक झीलों का शहर परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के लिए दुल्हन सा सजा था। परिणीति-राघव की शादी हो चुकी है। लीला पैलेस के महाराजा सुइट में अदाकारा की चूड़ाम सेरेमनी का कार्यक्रम हुआ था, जिसमें उनके परिवार के सभी करीबी और खास लोग शामिल थे।

रॉयल वेडिंग में पहुंचने वाले मेहमानों का ढोल नगाड़ों के साथ बेहद शानदार तरीके से स्वागत हुआ। वहीं जगह-जगह पर वेलकम बोर्ड लगाए गए थे। पूरे रास्ते को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। राजस्थानी अंदाज में लीला पैलेस के सभी मेहमानों पर स्वागत किया जा गया। शादी की बेहद भव्य तैयारियां की गई थी।

शादी में इन सितारों ने शिरकत की

परिणीति की शादी में बॉलीवुड के तमाम सितारे शिरकत करने पहुंचे थे। जिनमें भाग्यश्री अपने पति के साथ पहुंची थी। इसके अलावा शैलेश लोढ़ा, आमना शरीफ के साथ परिणीति चोपड़ा के खास दोस्तों में अर्जुन भी शामिल थे। वहीं मनीष मल्होत्रा और कई अन्य बड़े सितारे भी पहुंचे थे। इसके अलावे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी पहुंचे थे।

प्रियंका ने शादी की बधाई दी

वहीं, परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा इस शादी में शामिल नहीं हुई थी। दरअसल, वह अमेरिका में हैं और किसी जरूरी काम की वजह से वह शादी में शरीक नहीं हो सकी। वहीं उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर परिणीति की शादी को लेकर एक बेहद इमोशनल मैसेज किया है। वह परिणीति को उनकी जिंदगी की नई शुरुआत करने के लिए बधाई देती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *