फिल्म ‘जवान’ ने सबको चौंकाया, तोड़े सारे रिकॉर्ड, जानें छठे दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना रहा कलेक्शन
शाहरुख खान की ‘जवान’ रोज नए रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म बहुत कम दिन में ही बंपर कमाई कर ली है। केवल छह दिनों में ही ‘जवान’ की कमाई ने ताबड़तोड़ कमाई करके फैंस सहित पूरे बॉलीवुड को भी हैरान कर दिया है। वहीं वर्ल्डवाइड 600 करोड़ की कमाई की तरफ बढ़ने के बाद यह फिल्म इस साल की दूसरी ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है। आइए जानते हैं बीते 6 दिनों में फिल्म ने कितनी कमाई की है?
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, जवान ने छठे दिन 26.50 करोड़ की कमाई की, जिसके कारम ‘जवान’ का भारत में कुल कलेक्शन 345.58 करोड़ हो गया है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 575.8 करोड़ की कमाई करते हुए 600 करोड़ की तरफ बढ़ रही है। ‘जवान’ ने पहले दिन 75 करोड़, दूसरे दिन 53.23 करोड़, तीसरे दिन 77.83 करोड़, चौथे दिन 80.1 करोड़ और पांचवे दिन 32.92 करोड़ की कमाई की थी। हालांकि वीकेंड के मुकाबले वीकडेज में इसका कलेक्शन घटा है।
‘JAWAN’ FASTEST TO ENTER ₹ 300 CR…
⭐️ #Jawan: Day 6 [Tue]
⭐️ #Pathaan: Day 7
⭐️ #Gadar2: Day 8
⭐️ #Baahubali2 #Hindi: Day 10
⭐️ #KGF2 #Hindi: Day 11
⭐️ #Dangal: Day 13
⭐️ #Sanju: Day 16
⭐️ #TigerZindaHai: Day 16
⭐️ #PK: Day 17
⭐️ #War: Day 19
⭐️ #BajrangiBhaijaan: Day 20
⭐️… pic.twitter.com/0k6E5z52EK— taran adarsh (@taran_adarsh) September 12, 2023
‘गदर 2’ का जलवा अभी भी बरकरार
वहीं ‘गदर 2’ का जलवा अभी भी बरकरार है। फिल्म ने रविवार को 1.60 करोड़ का कारोबार किया, जो कि शनिवार की तुलना में 18 फीसदी अधिक था। सनी देओल अभिनीत फिल्म ‘गदर 2’ का कुल कलेक्शन 514 करोड़ हो गया है। हालांकि यह लाइफटाइम कलेक्शन में पठान से अब भी पीछे चल रही है। ‘पठान’ ने कुल 543.05 करोड़ का कलेक्शन किया था।