काजोल ने खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी! कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप, अजय के पहले से हैं यहां 5 फ्लैट

काजोल ने खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी! कीमत जानकर हैरान रह जाएंगे आप, अजय के पहले से हैं यहां 5 फ्लैट

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल एक बार फिर अपने खर्चे को लेकर सुर्खियों है। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपना एक नया ऑफिस खरीदा है, जिसकी कीमत करीब 8 करोड़ के आसपास है। हाल ही में ऐसी रिपोर्ट्स सामने आई हैं कि काजोल ने एक नया ऑफिस स्पेस खरीदा है। कहा जा रहा है कि मुंबई के ओशिवारा की सिग्नेचर बिल्डिंग का यह ऑफिस स्पेस करीब 7.6 करोड़ की है। बात दें, काजोल के पति अजय देवगन ने इसी साल जुलाई में उसी बिल्डिंग में 45 करोड़ में पांच फ्लैट खरीदे खरीदे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, काजोल का नया ऑफिस स्पेस 194.67 स्कैयर मीटर है। साथ ही यह बिल्डिंग लोटस ग्रैंड्योर के बराबर में स्थित है। यहां ज्यादातर प्रोडक्शन कंपनियां है। जैसे साजिद नाडियाडवाला, रिलायंस एंटरटेनमेंट, अंबुदंतिया एंटरटेनमेंट आदि कंपनियों के ऑफिस हैं। बता दें, काजोल ने साल 2023 के शुरुआत में जुहू की अनन्या बिल्डिंग में 11.95 करोड़ में दो फ्लैट खरीदे थे। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ही फ्लैट 2000 स्कैयर फीट में बने हैं।

काजोल का वर्कफ्रंट

काजोल के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ में दिखाई दीं थी। इससे पहले एक्ट्रेस ने ‘द ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा’ नाम की वेब सीरिज से ओटीटी डेब्यू किया था। वहीं काजोल अब सरजमीं और दो पत्ती जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। काजोल ने कई बड़ी हिट फिल्में दी है। इसमें कुछ-कुछ होता है, दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे, करण-अर्जुन शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *