‘चंद्रयान 3’ के लैंडिंग को लेकर करीना कपूर ने खुशी जाहिर की, बोली- ये हर भारतीय के लिए गर्व की बात
‘चंद्रयान 3’ बुधवार को चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करनेवाला है। इसी बीच बॉलीवुड की सेलिब्रिटी ने भी चंद्रमा पर भारत के चंद्रयान लैंडिंग मिशन को लेकर खुशी जाहिर की है। बता दें कि ‘चंद्रयान 3’ की लैंडिंग की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। अंतरिक्ष यान के 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की संभावना है। इसी बीच बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा करीना कपूर ने इस ऐतिहासिक क्षण के बारे में अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की। करीना का कहना था कि प्रत्येक भारतीय को इस पल के लिए गर्व महसूस हो रहा होगा। वहीं अदाकारा ने अपने परिवार के साथ चंद्रयान की चांद पर लैंडिंग का खास प्लान बनाया है।
चंद्रयान-3 को लेकर करीना ने कहा
हाल में ही आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान करीना कपूर से ‘चंद्रयान-3’ के चंद्रमा पर उतरने को लेकर सवाल किया गया। इस पर अभिनेत्री ने बेहद दिलचस्प जवाब दिया। अदाकारा का कहना था कि हर भारतीय के लिए असल में ये काफी गर्व का पल है। आप उस गर्व को खुद अपने दिल में महसूस कर सकते हैं। भारतीय होने के चलते हम सभी इसे देखने को कभी से इंतजार कर रहे हैं। वो खुद इसे देखने के लिए उत्सुक है, वो अपने बच्चों के साथ इसे जरूर देखेगी।
#WATCH | On Chandrayaan 3 landing, actor Kareena Kapoor Khan says, "It's a great moment for India and a proud moment for every Indian. All of us are waiting to watch it. I'm going to do that with my boys." pic.twitter.com/MLJKJjoPsS
— ANI (@ANI) August 21, 2023
करीना के फिल्मी प्रोजेक्ट
करीना कपूर के वर्क फ्रंट का जिक्र किया जाए तो इन्हें इससे पहले आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में अभिनय करते देखा गया था। वहीं अभिनेत्री के पास चुनिंदा रोमांटिक फिल्मी प्रोजेक्ट मौजूद हैं। बता दे कि करीना की अगली बार ‘द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स’ में अभिनेता विजय वर्मा और जयदीप अहलावत के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्देशक सुजॉय घोष हैं। इसके अलावा अदाकारा निर्देशक हंसल मेहता की फिल्म में भी नजर आएंगी। इन सब के ‘द क्रू’ में तब्बू और कृति सेनन के साथ भी अदाकारा स्क्रीन शेयर करेंगी।