अनुष्का-विराट एक बार फिर छुट्टियां मनाते नजर आए, इस अंदाज में कपल ने हालिया फोटो साझा की
बॉलीवुड की अदाकारा अनुष्का शर्मा और खेल जगत से ताल्लुक रखने वाले विराट कोहली के बारे में भला कौन नहीं जानता। हाल में ही ये खूबसूरत जोड़ी कैरेबियन के बारबाडोस में छुट्टियां मनाते नजर आए थे। क्रिकेटर ने अपने फैंस को सरप्राइज देने के लिए अपनी अनुष्का के साथ लेटेस्ट तस्वीर साझा की है।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बॉलीवुड के सबसे चहेते सितारे हैं। वहीं साल 2017 में अपनी शादी के बाद से ये अक्सर अपने फैंस को कपल्स गोल्स देते नजर आते हैं। फैंस के बीच ये जोड़ी विरुष्का के नाम से जानी जाती है। सोशल मीडिया पर इनकी प्यारी बेटी वामिका फोटो भी देखने को मिलती है। वहीं हाल के दिनों में ये जोड़ी कैरेबियन में अपनी छुट्टियां मनाते दिखे हैं और अब विराट ने एक कैफे के सामने बाकायदा पोज देते हुए अपने साथ अनुष्का की एक लेटेस्ट फोटो साझा की है।
View this post on Instagram
इस आउटफिट में नजर आए दोनों
बारबाडोस की लेटेस्ट तस्वीरों में दोनों के आउटफिट का जिक्र करें तो अनुष्का ने बेहद कैजुअल कपड़ो के साथ नजर आई। वहीं विराट ने फ्लोरल प्रिंट वाली काली टी-शर्ट और सफेद शॉर्ट्स में दिखे। दोनों ने आउटफिट को सफेद चप्पल और आर्मी ग्रीन रंग की टोपी के साथ बखूबी रूप से मैच किया। इन फोटो को देखकर यही कहा जा सकता है कि एक बार फिर से ये जोड़ी अपने फैंस को कपल गोल्स दे रहे हैं।
कैफे के सामने खूबसूरत पोज दिया
अनुष्का शर्मा ने जहां सफेद सैंडल और चश्मा के साथ डेनिम नीली लंबी शर्ट पहन रखी थी। उन्होंने कैफे की मेन्यू बोर्ड के सामने एक साथ पोज भी दिया फोटो को साझा करते हुए विराट ने कैफे के लाजवाब खाने की भी काफी प्रशंसा की। वहीं बतौर कैप्शन में उन्होंने लिखा- एक बार बारबाडोस में जरूर जाएं। यहां के कुछ शानदार भोजन जोकि की हमने कभी नहीं खाया। इसी बीच फैंस कपल की लाजवाब केमिस्ट्री देखकर खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पा रहे हैं।