‘पुष्पा 2’ से पहले रश्मिका मंदाना के खाते में आई एक और बड़ी फिल्म, जानिए किसके साथ बनेगी जोड़ी

‘पुष्पा 2’ से पहले रश्मिका मंदाना के खाते में आई एक और बड़ी फिल्म, जानिए किसके साथ बनेगी जोड़ी

साउथ के सितारे आजकल बॉलीवुड में भी डेब्यू कर रहे है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा में श्रीवल्ली का किरदार निभा कर लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाली रश्मिका मंदाना को भला कौन नहीं जानता है। अब ऐसी खबर मिली है कि अदाकारा को एक बड़े सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है, जिसमें ये लीड अभिनेत्री के रूप नजर आएगी।

साल 2021 के अंत में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म रिलीज हुई थी- पुष्पा। इसने बॉक्स ऑफिस पर काफी तहलका मचाया था। इसमें अल्लू अर्जुन के अपोजिट रश्मिका मंदाना ने रोल निभाया था। इनका किरदार श्रीवल्ली का था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। फैंस लंबे समय से इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल में ऐसी खबर मिली है कि रश्मिका को एक और बड़ी फिल्म ऑफर हुई है।

कई भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

रश्मिका मंदांना को साउथ सुपरस्टार धनुष की फिल्म ऑफर हुई है। फिल्म में वो धनुष के अपोजिट नजर आएंगे। हालांकि फिल्म का टाइटल भी अभी सामने नहीं आया है। मौजूदा समय में इसे D51 कहा जा रहा है। वहीं फिल्म को शेखर कमु्ल्ला डायरेक्ट डायरेक्ट करेंगे। माना जा रहा है कि ये फिल्म तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में थिएटर में लगेगी। रश्मिका मंदाना में इसे लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी साझा किया है।

सोशल मीडिया पर किया साझा

रश्मिका मंदाना ने हाल में जो वीडियो साझा किया है उसमें वो कहती नजर आ रही है, उनके पास फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज है। इसको लेकर भी वो काफी उत्साहित है। अदाकारा वीडियो में आगे वो एक फोटो फ्रेम में निकालती है, जोकि D51 का असल में पोस्टर है। उसके बाद कुछ यूं लिखा हुआ है कि इस फिल्म में आप लोगों का स्वागत है।

इस अभिनेता के साथ बनी है जोड़ी

वीडियो को साझा करते हुए कैप्शन में रश्मिका का लिखना था- इस नए सफर की शुरुआत D51, वहीं आगे उन्होंने शेखर कमुल्ला, धनुष के साथ फिल्म से जुड़े तमाम लोगों को भी मेंशन किया। वहीं इस फिल्म का टाइटल क्या होगा और ये दर्शकों को कब देखने को मिलेगी? इस सब को लेकर कोई अपडेट नहीं मिली है, हालांकि ऐसा पहली बार हुआ है, जब किसी फिल्म में धनुष के साथ रश्मिका की जोड़ी बनी है।

अगले साल फिल्म होगी रिलीज

फिलहाल अगर ‘पुष्पा 2’ की बात की जाए तो मेकर्स ने चंद महीने पहले ही इसका टीजर रिलीज करके फिल्म को लेकर घोषणा की थी। वहीं अल्लू अर्जुन का फर्स्ट लुक भी दर्शकों के सामने आ चुका है। ऐसा माना जा रहा है कि ये फिल्म साल 2024 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *