आराध्या को हेवी मेकअप में देख यूजर्स ने की जमकर खिंचाई, बोले- स्कूल में भला इतना मेकअप कौन करता है

आराध्या को हेवी मेकअप में देख यूजर्स ने की जमकर खिंचाई, बोले- स्कूल में भला इतना मेकअप कौन करता है

ऐश्वर्या राय की बेटी और अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या बच्चन का नाम सबसे पॉपुलर स्टारकिड्स में से एक है। इसी के चलते सोशल मीडिया पर अक्सर इनकी फोटो वायरल होती है। वहीं कई दफा इसी की वजह से उन्हें ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ा है। आराध्या का ये वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्कूल ड्रेस में अपने फ्रेंड के साथ खड़ी नजर आ रही हैं। वीडियो को देखकर ये लगता है कि आराध्या ने चेहरे पर काफी मेकअप कर रखा है। इसी के चलते सोशल मीडिया यूजर्स आराध्या को ट्रोल करने लगे लेकिन कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने आराध्या की काफी प्रशंसा भी की।

आराध्या की क्यूट अदा पर फैंस फिदा

आराध्या के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि वो स्कूल ड्रेस वाले लिबास में नजर आ रही है। इस दौरान उनके कुछ फ्रेंड्स भी उनके आगे पीछे खड़े हैं। आराध्या ने अपने हाथों में गिटार ले रखा है। इसे देखकर यही कहा जा सकता है कि शायद वो किसी स्कूल प्रोग्राम में है। वहीं आपको बता दें कि ये वीडियो किसी फैन पेज से साझा किया गया है। इसमें कोई शक नहीं है कि वीडियो में आराध्या काफी क्यूट नजर आ रही है।

ऐश्वर्या से लोग कर रहे आराध्या की तुलना

एक यूजर ने आराध्या की क्यूटनेस और खूबसूरती की प्रशंसा में लिखा कि उसका चेहरा साउथ इंडियन लड़की के जैसे है, बेहद क्यूट गर्ल चंद सालों में ये सबसे स्मार्ट हो जाएंगी। वहीं एक अन्य यूजर का लिखना था- वो खूबसूरती से आगे बढ़ती जा रही है। एक अन्य यूजर ने आराध्या की तुलना उनकी मां से करते हुए कहा- वो ऐश्वर्या के जैसे बेहद सुंदर लगती है।

फैंस का रिएक्शन

आराध्या को इस कदर लिपस्टिक लगाएं देख तमाम इस यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा- कौन सा स्कूल है जो 12 साल के बच्चे को इस कदर लिपस्टिक लगाने की परमिशन देता है। एक अन्य यूजर का लिखना था- आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या राय के जैसे ओवरएक्टिंग करने वाली बच्ची है। हालांकि अब फैन पेज पर साझा किए गए इस वीडियो पर कमेंट्स को ऑफ कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *