कंगना रनौत का थ्रोबैक वीडियो वायरल, महिलाओं के बारे में कह गई ये बातें, यूजर्स का रहा ये रिएक्शन
बॉलीवुड की अदाकारा कंगना रनौत की गिनती इंडस्ट्री में एक बेबाक अभिनेत्री के रूप में की जाती है। ये अक्सर कुछ ऐसा कह जाती हैं, जिससे इनका सुर्खियों में आना तो लाजमी है। अदाकारा के साथ ऐसा कई बार हुआ है, जब वो अपने बयानबाजी के कारण चर्चा में आ गई। इन दिनों एक्ट्रेस का एक थ्रोबैक वीडियो लोगों के सामने आया है, जो कि आजकल काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कंगना महिलाओं को लेकर चर्चा कर रही हैं। बातों ही बातों में उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिसे जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। गौरतलब है कि वो माइक पर कहती नजर आ रही हैं कि क्या महिला कोई वॉशिंग मशीन है, जिसका लोग उपयोग करते हैं।
महिलाओं को लेकर दी राय
इस बयान के बाद फिर क्या था, उनका ये वीडियो चर्चा का विषय बन गया। बता दें कि इस दौरान कंगना रनौत ने महिलाओं के रिश्ते को लेकर चर्चा कर रही थी और उनका कहना था कि सहमति से बने रिश्ते में हमेशा ऐसा क्या होता है कि महिलाओं का इस्तेमाल होता है और पुरुष को इसमें मजा आता है। वो कहती हैं कि क्या महिला कोई वाशिंग मशीन है, जिसका सिर्फ इस्तेमाल किया जाता है। अगर ये आपसी सहमति से बना संबंध था तो जाहिर सी बात है कि अगर पुरुष को मजा आया तो महिला को भी उतना मजा आया होगा।
View this post on Instagram
फैंस का रिएक्शन
कंगना के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर ने जमकर रिएक्ट किया है। कुछ लोग कमेंट सेक्शन में कंगना की तारीफों के पुल बांधते नजर आए। यूजर्स का लिखना था कि कंगना रनौत काफी मुखर हैं। वह कई ऐसे मौके पर सही बातें बोलती नजर आती है। इसी बीच एक यूजर्स का लिखना था- जो कंगना ने कहा वो एकदम सच है। दूसरे यूजर्स का लिखना था- महिलाओं को कंगना की तरह बेबाक बोलने वाली होनी चाहिए। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में ‘चंद्रमुखी 2’ का पोस्टर जारी किया गया था, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा।