हाथ में फूलों का गुलदस्ता और हेवी पार्सल के साथ दिखी काजोल, फैंस प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन का लगाने लगे कयास
बॉलीवुड अदाकारा काजोल अपने दमदार अभिनय के जरिए लंबे समय से इंडस्ट्री सक्रिय हैं। आज भी इनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्री में होती है। बेहद जल्द अदाकारा अपना 49वां जन्मदिन मनाएंगी। इसी बीच जन्मदिन के ठीक एक दिन पहले ही सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने पर फैंस कयास लगा रहे हैं कि अदाकारा आज ही शायद अपना जन्मदिन मनाने की तैयारी में है। ऐसा इसलिए अंदाजा लगाया जा रहा है क्योंकि वीडियो में काजोल को अपने हाथों में फूलों का बड़ा सा गुलदस्ता लिए देखा गया। अदाकारा की एक झलक फैंस ने फैंस को सरप्राइस कर दिया। काजोल के पास इस दौरान पार्सल और फूलों के खूबसूरत गुलदस्ता था।वो किसी रेस्टोरेंट से बाहर निकल रही थीं।
फुल स्लीव ब्लैक आउटफिट में आईं नजर
इस दौरान काजोल को फुल स्लीव वाले ब्लैक रंग के जंपसूट आउटफिट में देखा गया। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए काजलो शेड्स लगाए हुए थी और कानों में झुमके भी पहन रखे थे। हाथ में काजोल ने सूरजमुखी का एक बड़ा सा गुलदस्ता लिए दिखीं। इसके अलावा पार्सल के साथ उन्होंने ब्लैक और व्हाइट हैंडबैग भी कैरी किया था। पार्सल को देखकर यही अंदाजा लगाया जा सकता है कि एक्ट्रेस इसमें कोई लजीज व्यंजन या मिठाई ले गई होंगी। काजोल अपनी दोस्तों मल्लिका भट्ट और मिकी कॉन्ट्रैक्टर के साथ प्री-बर्थडे लंच का लुफ्त उठा रही थी।
इस इवेंट में शिरकत करती दिखीं
काजोल के हाल के इवेंट का जिक्र करें तो इन्हें हाल में ही दिल्ली के 2023 जागरण फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करते हुए देखा गया था। वहीं इस इवेंट के दौरान काजोल का कहना है कि उन्होंने करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ के चलते मणिरत्नम के फिल्मी ऑफर को ठुकरा दिया था।
जल्द इन फिल्मों में नजर आएंगी
बॉलीवुड की सिमरन यानी काजोल के वर्क फ्रंट का जिक्र किया जाए तो इन्हें लास्ट टाइम उनकी वेब सीरीज ‘द ट्रायल: प्यार, कानून, धोखा’ में अभिनय करते देखा गया था। इसके बाद वो नेटफ्लिक्स फिल्म ‘दो पत्ती’ में अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इसे कीर्ति सेनन के प्रोडक्शन वेंचर ब्लू बटरफ्लाई के जरिए निर्मित किया जाएगा। वहीं इस फिल्म में कृति सेनन और काजोल को एक स्क्रीन शेयर करते देखा जाएगा। आपको शायद मालूम होगा कि काजोल 8 साल वाले ‘दिलवाले’ में अभिनय करने के बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।