‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा को थिरकते देख खुशी से झूम उठे फैंस, वायरल हो रहा वीडियो
प्रियंका चोपड़ा:-
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड की फिल्मों में नाम और शोहरत कमाने वाली प्रियंका चोपड़ा को भला कौन नहीं जानता है। ये किसी ना किसी वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। वहीं हाल ही में अभिनेत्री ने अपनी वेब सीरीज ‘सिटाडेल‘ को लेकर कई दिनों तक चर्चा में रही। बता दें कि प्रियंका की ये सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई थी, जिस पर दर्शकों ने जमकर प्यार लुटाया था। इस सीरीज के बाद अब देसी गर्ल का एक वीडियो इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें देशी गर्ल प्रियंका को जमकर डांस करते हुए देखा गया।
कॉन्सर्ट का है वीडियो
प्रियंका चोपड़ा को इस कदर डांस करते हुए फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। खबरों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा का ये खास वीडियो कॉन्सर्ट बेयोंसे के दौरान का है। वहीं इसमें प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। अदाकारा ने इस वीडियो को हाल में ही अपने फैंस के साथ शेयर किया है। देशी गर्ल के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद आ रहा हैं। वहीं इंटरनेट पर यूजर्स एक दूसरे के साथ वीडियो को जमकर साझा कर रहे है।
करोड़ों का है नेटवर्थ
प्रियंका चोपड़ा अपने फिल्मी करियर में जितनी कामयाब है। उतनी असल जिंदगी में भी सफल है। इनका छोटा सा परिवार है जिनमें उनके पति निक जोनस बेटी और मालती मैरी है। सोशल मीडिया पर प्रियंका की बेटी मालती मैरी काफी लाइमलाइट बटोरती है। अदाकारा के पास बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड के तक एक तमाम प्रोजेक्ट मौजूद है। प्रियंका का नेटवर्थ भी करोड़ों में है। यहां तक पहुंचने के लिए प्रियंका ने काफी संघर्ष भी किया है। प्रियंका के फैशन सेंस, स्टाइल और लुक के फैंस दीवाने हैं। अदाकारा भले में विदेश में रह रही है लेकिन इन्हें भारत से खासा लगाव है।