तीसरी शादी करने के फिराक में हैं मिस्टर परफेक्टलिस्ट अमीर खान, फातिमा से रचाएंगे शादी

तीसरी शादी करने के फिराक में हैं मिस्टर परफेक्टलिस्ट अमीर खान, फातिमा से रचाएंगे शादी

अमीर खान:-

बॉलीवुड अभिनेता अमीर खान का सितारा हमेशा ही बुलंदियों पर रहा है। ये अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वहीं आजकल आमिर फातिमा सना शेख के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर काफी चर्चा में है। हाल में ही दोनों को एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर आमिर और फातिमा की शादी को लेकर काफी अफवाह उड़ रही है।

अमीर खान
अमीर खान

वहीं खबर मिली है कि वे आमिर के साथ बेहद जल्द शादी करने वाली हैं। इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर और क्रिटिक कमाल राशिद खान का दावा है कि मिस्टर परफेक्टनिस्ट आमिर खान और फातिमा की जल्द शादी होने वाली है। हालांकि दोनों की ओर से अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक रूप से बयान सामने नहीं आया है।

बॉलीवुड के एक्टर मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखने वाले केआरके ने आमिर खान और फातिमा सना शेख की डेटिंग की खबरों को पुख्ता किया है। उन्होंने इस रिश्ते को लेकर एक खास ट्वीट किया है। कमाल ने ट्वीट के माध्यम से फातिमा की शादी को लेकर बड़ा दावा किया है। ऐसे में इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर काफी सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है। कमाल राशिद खान ने अपने ट्वीट में लिखा- ब्रेकिंग न्यूज़ आमिर खान अपनी बेटी की उम्र की फातिमा शेख से बेहद जल्द शादी करने वाले हैं। आमिर फिल्म ‘दंगल’ के समय से सना को डेट कर रहे हैं।

अमीर खान
अमीर खान

 

केआरके के इस ट्वीट के बाद तमाम लोगों ने अपने अपने रिएक्शन दिए। फैंस केआरके के इस ट्वीट देखकर हैरत में पड़ गए है। एक यूजर ने लिखा- भरोसा नहीं हो रहा है। वहीं दूसरे का लिखना था- इनकी शादी तो कब हो चुकी है।’ वहीं अन्य लिखना था- आरके को ऐसी खबर देने के लिए शुक्रिया’

फातिमा और आमिर दोनों एक साथ ‘दंगल’ फिल्म में अभिनय करते नजर आए थे। वहीं इसमें दिलचस्प ये है कि फिल्म में आमिर ने फातिमा के पिता का किरदार निभाया था। बी टाउन की पल-पल खबरें रखने वालों को बखूबी रूप से पता होगा कि आमिर खान ने अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से भी किनारा कर लिया है। अब ये एक दूसरे से बिल्कुल अलग हो चुके हैं। इनका एक बेटा भी है। हालांकि अलग होने के बावजूद दोनों कई मौके पर एक दूसरे के साथ स्पॉट किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *