देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हिंदू धर्म को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हिंदू धर्म को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

प्रियंका चोपड़ा:-

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी को बॉलीवुड में काफी पसंद की जाती है। वहीं दोनों के बीच उम्र का बड़ा फैसला है, लेकिन इसके बावजूद उनकी बॉन्डिंग देखते ही बनती है। बता दें कि इस जोड़े ने 2018 में शादी रचाई थी। वहीं अब ये एक प्यारी सी बच्ची के पेरेंट्स भी हैं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ये आए दिन बेटी मालती की फोटो शेयर करते रहते हैं। वहीं हाल में ही निक और प्रियंका ने अपने अलग-अलग धर्म को लेकर चर्चा की और बताया कि उनकी बेटी के बड़े होने पर इसका किस कदर प्रभाव पड़ेगा। पॉडकास्ट में निक ने मालती के बाइबिल और हिंदू धर्म के साथ बड़े होने को लेकर चर्चा की।

सिंगर निक का कहना था कि ईश्वर के साथ उनका गहरा और अर्थपूर्ण संबंध है, लेकिन मैंने अब तक जो एक किताब में पढ़ा है, ईश्वर ने उससे जुदा आकार लिया है और एक इंडियन लड़की से शादी की जो कि हिंदू धर्म से ताल्लुक रखती है। मैंने उस धर्म और विश्वास के बारे में इतना ही सीखा है। ये बेहद प्रेरणादायक है। वो दोनों एक ऐसे बच्चे की परवरिश कर रहे हैं, जिसमें बाइबल और हिंदू धर्म दोनों के सिद्धांत शामिल होंगे।

हर उत्सव को बखूबी सेलिब्रेट करते हैं

बी-टाउन से ताल्लुक रखने वालों को पता होगा कि निक और प्रियंका दोनों अपने लॉस एंजिल्स में स्थित आलीशान घर में तमाम मौकों को खुलकर सेलिब्रेट करते हैं। चाहे वो दिवाली हो या होली या फिर थैंक्सगिविंग। कपल हर उत्सव को पूरे जोश और उल्लास के साथ सेलिब्रेट करते हैं। ये आए दिन अपने सेलिब्रेशन की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं, जिस पर फैंस जमकर प्यार लुटाते हैं।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा

वहीं ज्यादातर लोगों को मालूम होगा कि निक और प्रियंका हाल में ही अपनी बेटी मालती मैरी के साथ मुंबई आए हुए थे। प्रियंका मैरी के साथ आशीर्वाद लेने के लिए मुंबई के नामी सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *