चाय-समोसे खाने के शौकीन हैं निक जोनास, इस वीडियो में होस्ट का दे रहे मजेदार जवाब

चाय-समोसे खाने के शौकीन हैं निक जोनास, इस वीडियो में होस्ट का दे रहे मजेदार जवाब

निक जोनास:-

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने अभिनय के बल पर बॉलीवुड इंडस्ट्री में बड़ी पहचान बनाई है। वहीं इन्होंने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी रचाई है। निक जोनास काफी कूल नेचर हैं। वहीं ये अपने कूल नेचर के चलते सोशल मीडिया पर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। निक का हाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वो एक न्यूज होस्ट की तमाम क्विज का जवाब देते दिख रहे हैं। मनोरंजन दुनिया से ताल्लुक रखने वालों को पता होगा कि निक और उनकी पत्नी प्रियंका चोपड़ा दोनों खाने का बेहद शौक रखते हैं। वो अक्सर अपने खाने की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करते हैं। इसी के चलते उनके पसंदीदा खाने को लेकर लोग उनसे सवाल करते रहते हैं।

निक जोनास

निक को स्वीट में जलेबी पसंद है

प्रियंका और निक के चाहने वालों को काफी दिलचस्प लगेगा कि निक चाय पीने के शौकीन है। उन्हें एक वीडियो में चाय पीते हुए देखा गया है। वहीं जब इस पर सवाल किया गया कि जलेबी या गुलाब जामुन तो इन दोनों सिंगर ने जलेबी को अपने पसंदीदा स्वीट्स के तौर पर चुना। इसके साथ ही जब निक से समोसा और स्प्रिंग रोल में से किसी एक फूड चॉइस को चुनने को कहा गया तो ऐसे में उन्होंने समोसा को चूज किया। ये पहली बार नहीं हुआ है, जब देशी गर्ल के पति निक ने इंडियन फूड के प्रति प्यार जताया है। हालांकि इंडिया के प्रति उनका प्यार होना भी लाजमी है, क्योंकि उनकी पत्नी खुद इंडिया से ताल्लुक रखती हैं।

निक जोनास

प्रियंका निक से कनेक्टेड नहीं रहना चाहती थी

इसी बीच, एक पॉडकास्ट शो के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने रिवील किया था कि वो अपने आखरी लंबे रिश्ते के अंत में जब थी, तब निक जोनास ने उन्हें 2016 में मैसेज किया था। प्रियंका उस दौरान उनसे ज्यादा कनेक्टेड नहीं रहना चाहती थी, क्योंकि वो उस दौरान 35 साल की थी। वहीं निक महज 25 साल के थे। इसके बावजूद दोनों के बीच बातचीत हुई और वो एक दूसरे को डेट करने लगे। वहीं बाद में इन्होंने शाही अंदाज में सात फेरे लिए और मौजूदा समय में इनकी एक प्यारी सी बेटी भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *