देशी गर्ल प्रियंका ने अब तक देखी साउथ की ये ब्लॉकबस्टर, लाई डिटेक्टर टेस्ट के दौरान कबूला
प्रियंका:-
प्रियंका चोपड़ा की गिनती बॉलीवुड की सबसे कामयाब अभिनेत्रियों में होती है। इन्होंने कई हिट फिल्में दी है, लेकिन हाल ही में अभिनेत्री ने गाने के लिए ऑस्कर जीतने वाली फिल्म को लेकर एक अजीबोगरीब बयान दिया है, जिसे सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। प्रियंका ने खुलासा किया है कि उन्होंने सुपरहिट फिल्म आरआरआर अब तक नहीं देखी।
देशी गर्ल ने हाल में ही वैनिटी फेयर के एक लाई डिटेक्टर टेस्ट किया था। इसी बीच, उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े भी कई सीक्रेट बताएं। जब अभिनेत्री और उनके पति को लेकर तमाम सवाल किया गया था कि क्या निक एक डीसेंट अभिनेता है तो इस पर प्रियंका ने हामी भरी थी। जोकि टेस्ट में झूठ साबित हुआ। प्रियंका का कहना था कि उन्हें लगता है कि वो बेहद अच्छे एक्टर हैं और वो उनकी एक्टिंग के बारे में अक्सर झूठ बोलती रहती है। प्रियंका और निक ने साल 2018 में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शाही अंदाज में शादी रचाई थी।
इसी टेस्ट में प्रियंका से पूछा गया कि क्या उन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर को देखा है तो इस पर अभिनेत्री का कहना था नहीं उन्हें अब तक टाइम नहीं मिला। इसके बाद जब प्रियंका से सवाल किया गया कि वो आरआरआर के अभिनेता रामचरण को भारत का ब्रैंड पिट कह जाने को तैयार है। इस पर उन्होंने कहा कि हां वो पूरी तरह से इससे सहमत है। राम के पास अपार टैलेंट है।
जब प्रियंका का खूब मजाक बना था
वहीं, कुछ समय पहले प्रियंका ने ‘सिटाडेल’ के प्रमोशन के समय एक इंटरव्यू में आरआरआर को तमिल फिल्म कह दिया था, जबकि ये असल में एक तेलुगू फिल्म थी। इसके चलते अभिनेत्री को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुई थी। बाद में अभिनेत्री बयान देते हुए कहा कि लोग मेरी बातों में गलतियां ढूंढने लग जाते हैं। जब आप अपनी जिंदगी में ऊपर उठ जाते हैं, तो लोग आपको गिराने की वजह ढूंढने लगते हैं, लेकिन उनके पास उनकी फैमिली दोस्तों और फैंस का बेहद सारा प्यार और सपोर्ट है। इसी के चलते वो इन चीजों पर जरा भी ध्यान नहीं देती।