नुशरत भरूचा ने टीवी शो से कभी अभिनय की दुनिया में कदम रखा, अब बॉलीवुड की है कामयाब अभिनेत्री
नुशरत भरूचा:-
पिछले कई सालों से नुशरत भरूचा अभिनय की दुनिया में सक्रिय है। वहीं 17 मई को ये अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। प्रयागराज से ताल्लुक रखने वाली नुशरत ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी स्ट्रगल किया है। मौजूदा समय में इनकी गिनती बॉलीवुड की कामयाब अभिनेत्रियों में होती है। तो चलिए इनसे जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में जानते हैं।
नुसरत के अभिनय करियर की शुरुआत टीवी से हुई थी। साल 2022 में ये जाने माने टीवी शो ‘किटी पार्टी’ में नजर आई थी। हालांकि इनका रोल कुछ ही हफ्तों का था। उसके बाद ये एक और शो ‘सात’ में अभिनय करती नजर आईं। इस टीवी शो को करने के बाद इन्होंने फिल्मों में एंट्री ली। इनके फिल्मी करियर शुरुआत ‘जय संतोषी मां’ से हुई थी, जोकि साल 2006 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।
एक्ट्रेस के फिल्मी करियर चमकाने के पीछे कार्तिक आर्यन अभिनीत फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ थी। इस फिल्म से उनका फिल्मी करियर रफ्तार पकड़ने लगा। फिल्म में इन्होंने कार्तिक की गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। इसके बाद अभिनेत्री सफलता की सीढ़ी चढ़ती चली गई।
‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ ने की थी 100 करोड़ की कमाई
नुसरत की अन्य फिल्मों का जिक्र करें तो इसमें ‘प्यार का पंचनामा 2’ भी शामिल है। ये फिल्म भी बड़े पर्दे पर सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं एक और फिल्म ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ में नजर आई थीं। मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखने वालों को पता होगा कि ये फिल्म 100 करोड़ का बिजनेस करने वाली अभिनेत्री की पहली फिल्म थी। साल 2018 में आयुष्मान खुराना के साथ अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आई थी। वहीं छलांग फिल्म में इन्होंने राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर किया था। आखिरी बार ये साल 2022 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘रामसेतु’ और ‘सेल्फी’ में नजर आई थीं।