अनुष्का शर्मा से पहले कान्स फेस्टिवल में इन अभिनेत्रियों ने भी अपनी खूबसूरती से लूटी चुकी है महफिल
कान्स फेस्टिवल:-
कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की तमाम दीवा अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेर चुके हैं। मौजूदा समय में बैंड बाजा बारात की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के कांस 2023 में शिरकत करने को लेकर काफी चर्चा में है। अनुष्का शर्मा इस साल के कॉन्स फेस्टिवल में डेब्यू करने को लेकर काफी करने चर्चा में है। बता दें कि भारत में फ्रांस के राजदूत इमैनुएल लेनैन ने ट्विटर पर विराट कोहली और अनुष्का के साथ एक लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। इससे अनुष्का के कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने का इशारा मिल जाता है।
दीपिका-ऐश्वर्या भी कर चुकी हैं शिरकत
मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखने वालों को पता होगा कि बॉलीवुड की मस्तानी यानी कि दीपिका पादुकोण ने साल 2022 में कान्स जूरी मेंबर बन देश को गर्व की अनुभूति कराई थी। उस बीच अभिनेत्री अपने लुक के चलते भी काफी चर्चा में थी। कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 के रेड कार्पेट पर मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय ने ब्लैक फ्लोरल गाउन में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा था। एक्ट्रेस की अदाओं से महफिल जमा ली थी। साल 2019 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने पति के साथ व्हाइट कलर में ट्विनिंग में शिरकत करने पहुंची थी। इस दौरान देसी गर्ल के व्हाइट गाउन के काफी चर्चे हुए थे।
इन एक्ट्रेस ने भी बिखेरा है जलवा
बॉलीवुड की अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने 2022 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। इस इवेंट के दौरान अभिनेत्री ने अपने व्हाइट रफल्ड गाउन के चलते काफी सुर्खियों में थी। बॉलीवुड खूबसूरती के लिए मशहूर अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने भी 2022 के कान्स फेस्टिवल में अपने स्टनिंग लुक के जरिए लोगों को हैरत में डाल दिया था। इस दौरान अभिनेत्री ने व्हाइट गाउन पहन रखा था। रेड कार्पेट पर अपनी दिलकश अदाओं से इन्होंने हर किसी का दिल जीत लिया था। बता दे कि सोनम कपूर भी कॉन्स फेस्टिवल में अपनी सहभागिता दर्ज करा चुकी हैं। इस दौरान इनकी खूबसूरती के भी काफी चर्चा हुए थे।