करीना कपूर को पब्लिकली छूने चला था एक शख्स, पति सैफ ने यूं दिया रिएक्शन
करीना कपूर:-
करीना कपूर कभी अपने लुक्स तो कभी फिल्मी प्रोजेक्ट के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं हाल के दिनों में अभिनेत्री को अपने पति सैफ अली खान के साथ डिनर करते हुए देखा गया। इसी का वीडियो सोशल मीडिया काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों काफी खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इस दौरान सैफ ने ग्रे टी- शर्ट पहन रखी थी। वहीं करीना ब्लैक पेंट के साथ येलो टॉप में नजर आईं। दोनों की पब्लिक अपीयरेंस देख फैंस उन्हें छूने के लिए बेताब हो गए। इसी बीच एक फैंस ने उन्हें छूना चाहा, लेकिन उनके साथ मौजूद शख्स यानी की उनके पति सैफ ने उन्हें उनसे दूर कर दिया।
वायरल वीडियो पर कमेंट कर रहे यूजर्स
वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना ने फैंस को देखकर उनका बकायदा अभिवादन किया। इसी का वीडियो आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इनके वीडियो पर फैंस ने कमेंट की झड़ी लगा दी। एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए यूं लिखा, ‘कोई नॉर्मल भी होता तो यूं हाथ नही मिलता। आजकल के लोगों का कोई भरोसा नहीं। न जाने क्या करते। इसमें उसकी गलती जरा भी नहीं है। ये बेहद नॉर्मल है। इसी बीच दूसरे फैंस ने लिखा, ‘वो वाकई कमाल की हैं।’
सैफ और करीना की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। बॉलीवुड में लंबे समय से दोनों सितारे सक्रिय हैं। करीना हो या सैफ इनका पूरा परिवार मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखता है। करीना कपूर के दो बच्चे हैं। जोकि काफी लाइमलाइट में रहते हैं। शादी के बाद अभिनेत्रियां जहां फिल्में करना बंद कर देती हैं। वहीं करीना कपूर आज भी फिल्मों में सक्रिय हैं। इनके पास एक के बाद एक कई फिल्मी प्रोजेक्ट मौजूद हैं। वहीं सैफ अली खान भी इक्का-दुक्का फिल्मों में नजर आ ही जाते हैं। करीना अपने फैमिली की फोटो सोशल मीडिया अकाउंट ले जरिए शेयर करती रहती हैं।
करीना के अपकमिंग प्रोजेक्ट
करीना के फिल्मी प्रोजेक्ट का जिक्र किया जाए तो पिछली बार अभिनेत्री आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा में नजर आई थीं, जो कि बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई थी। इसके साथ ही बेबो ने ‘द क्रू’ फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। अभिनेत्री ने हाल में ही सेट से एक सेल्फी भी ली थी, जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए फैंस को शूटिंग की जानकारी दी थी। फैंस अभिनेत्री की फिल्म को देखने के लिए काफी बेताब है।