पति निक जोनास के कॉन्सर्ट में प्रियंका ने एक अलग जलवा बिखेर दिया, फैंस बोले- सपोर्टिव हसबैंड वाइफ
प्रियंका:-
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा आजकल अपने वेब सीरीज सिटाडेल को लेकर काफी चर्चा में है। ये सीरीज बेहद जल्द अमेजन प्राइम वीडियो पर दर्शकों को देखने को मिलेगी। इसके प्रमोशन के सिलसिले में प्रियंका जगह-जगह घूम रही है। वहीं बीती रात प्रियंका ने अपने काम से कुछ समय निकालकर न्यूयॉर्क में अपने पति निक जोनस के साथ एक म्यूजिक कंसल्ट में शामिल हुई थी।
कॉन्सर्ट में डांस करते दिखीं देशी गर्ल
इंटरनेट पर कॉन्सर्ट का वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रियंका अपने पति निक के गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस दौरान देशी गर्ल ने ऑरेंज कलर का आउटफिट पहन रखा है। प्रियंका के अलावा कॉन्सर्ट में सीरीज सिटाडेल के शो रनर डेविड वील और एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जो रूसो भी नजर आए।
प्रियंका के दूसरे वीडियो में निक स्टेज पर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान वो अपनी पत्नी का जिक्र करते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है, ‘यहां उनके घर, दोनों का घर, उनकी पत्नी यहां है। निक के इस लेटेस्ट वीडियो पर फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर्स ने कमेंट में लिखा, ‘निक का अपनी ब्यूटीफुल पत्नी के लिए इतना प्यार और तारीफ करना बेहद प्यारा है। वहीं दूसरे का लिखना था, ‘एक बेहद प्यार करने वाले पति के लिए एक बेहद सपोर्टिव वाइफ। वहीं एक और यूजर्स ने कुछ यूं लिखा- वो हमेशा की तरह उनकी नंबर वन की एक प्रशंसक और चीयरलीडर है।
प्रतिष्ठित मेट गाला में भी नजर आएंगी देशी गर्ल
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की है। ये तस्वीर उनके डॉगी की है। वहीं अभिनेत्री ने बतौर को कैप्शन में लिखा- और हम रिटर्न हो गए न्यूयॉर्क।’ प्रियंका चोपड़ा प्रतिष्ठित मेट गाला में भी नजर आएंगी। ये साल 2023 मेट गाला 1 मई को मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित होगा। वहीं वैरायटी पत्रकार मार्क मल्किन ने हाल में ही मेट गाला में देसी गर्ल के आने की खबर को पुख्ता किया है।