ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो की अदाकारा कश्मीर की वादियों में ईद मनाती नजर आईं, ये रही लेटेस्ट फोटो

ये रिश्ता क्या कहलाता है’ शो की अदाकारा कश्मीर की वादियों में ईद मनाती नजर आईं, ये रही लेटेस्ट फोटो

ये रिश्ता क्या कहलाता है:-

ईद के मौके पर ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की अभिनेत्री हिना खान कश्मीर की वादियों में पहुंची है। इस खास मौके पर अभिनेत्री ने अपनी सादगी भरी अदाओं से फैंस का दिल जीत लिया। फैंस उनकी लेटेस्ट फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।

छोटे पर्दे की अभिनेत्री हिना खान मनोरंजन की दुनिया का जाना-माना चेहरा है। ये कभी अपने एक्टिंग के प्रोजेक्ट के चलते तो कभी अपने स्टाइलिस्ट लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आजकल इनका लेटेस्ट पोस्ट इंटरनेट पर छाया हुआ है। गौरतलब है कि अभिनेत्री इस साल ईद कश्मीर की खूबसूरत वादियों में मना रही हैं। इसी की फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है, जोकि बड़ी तेजी से वायरल हो रही है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

*अपने फैंस को दी ईद की बधाइयां*

हिना खान को सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना खासा पसंद है। ये अपने नए फोटोशूट की फोटो भी अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री को सलवार सूट में देखा गया। हिना की ये फोटो कश्मीर की वादियों की है। फोटो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि वह कश्मीर की कली कश्मीर में ईद सेलिब्रेट कर रही हैं। इसके आगे उन्होंने अपने फैंस को ईद की बधाइयां दी।

ये रिश्ता क्या कहलाता है

*ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं हिना*

टीवी शो से लोकप्रियता हासिल करने वाली हिना खान की लेटेस्ट फोटो आजकल इंटरनेट पर वायरल हो रही है। फोटो में हिना को पिंक और गोल्डन कलर के अनारकली वाले आउटफिट में देखा जा सकता है। इस दौरान इन्होंने मैचिंग फ्लैट्स पहन रखे थे। हिना का ये ट्रेडिशनल लुक फैंस को काफी पसंद आया।

ये रिश्ता क्या कहलाता है
ये रिश्ता क्या कहलाता है

*इस वजह से हुई थी ट्रोल*

वहीं बीते दिनों हिना उमराह पर गई थी। उस दौरान अभिनेत्री काफी सुर्खियों में थी। गौरतलब है कि उमराह के दौरान अभिनेत्री अपने कपड़ों के चलते काफी ट्रोल हुई थी। बता दें कि हज के आने के बाद जब भी हिना वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं। फैंस उन्हें ट्रोल करने से नहीं चूकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *