रैपर हनी सिंह को गोल्डी बराड़ ने दी जान से मारने की धमकी, फिरौती की मांग की, सिंगर ने सुरक्षा की मांग की
हनी सिंह:-
जाने-माने सिंगर हनी सिंह कभी अपने सिंगिंग प्रोजेक्ट तो कभी अपनी निजी लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में होते हैं। वहीं आजकल इनके सुर्खियों होने की एक अलग ही वजह है। सिंगर हनी सिंह को हाल में ही जान से मारने की धमकी मिली है। इस बात की पुष्टि खुद हनी सिंह ने की है। इन्होंने पुलिस की सुरक्षा के लिए गुहार भी लगाई है। मिली जानकारी के मुताबिक गोल्डी बराड़ ने सिंगर को जान से मारने की धमकी दी है। इसी के चलते वो पुलिस के हेडक्वार्टर में अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाने पहुंचे थे।
ये रहा पूरा मामला
हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि 19 जून को उनके मैनेजर रिहित छाबरा को कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ एक कॉल आया था और वो उन्हें जान से मारने की धमकी के साथ ही 50 लाख की फिरौती की मांग कर रहे थे। इस दौरान कॉलर ने खुद को गोल्डी बराड़ पहचान के तौर पर बताया था। इसके बाद उनके मैसेंजर को विदेशी नंबर से कुछ धमकी भरे कॉल और वॉइस नॉट भी भेजे गए। सिंगर की शिकायत पर एक्शन लेते हुए दिल्ली पुलिस ने स्पेशल सेल ने आईपीसी की धारा 387, 506 के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
सुरक्षा की मांग की
धमकी भरे कॉल के बाद आने के बाद सिंगर हनी सिंह काफी घबरा गए। उन्हें और उनके परिवार को मौत का डर सता रहा है। पुलिस प्रशासन से उन्होंने मांग है कि पुलिस प्रशासन उनकी मदद करें और उनको बेहतर तौर पर सुरक्षा प्रदान करें।
इस गैंग से मिली धमकी
आपको मालूम होगा कि गोल्डी बराड़ वही शख्स है, जिसने पिछले ही साल पंजाब के लोकप्रिय सिंगर और पॉलिटिशियन सिद्धू मूसेवाला की हत्या को अंजाम दिया था और पुलिस को अभी भी इसकी खोज में लगी हुई है। गोल्डी बराड़ के इशारे पर ही गैंगस्टर लौरेंस बिश्नोई और उनके गैंग ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या की थी।