महाकाल के दर्शन के बाद अब कीर्तन सुनने लंदन पहुंचे अनुष्का-विराट, देखें वायरल वीडियो

महाकाल के दर्शन के बाद अब कीर्तन सुनने लंदन पहुंचे अनुष्का-विराट, देखें वायरल वीडियो

अनुष्का:-

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज प्लेयर विराट कोहली इन दिनों ब्रेक पर हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद भारतीय खिलाड़ी छुट्टियां मना रहे हैं। टीम इंडिया 12 जुलाई से वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी। खिलाड़ियों को पहले आराम दिया गया है। कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा इस समय लंदन में हैं। हाल ही में कोहली और अनुष्का कीर्तन सुनने पहुंचे। उनके कई वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा चुकी हैं।

अनुष्का

विराट और अनुष्का ने लंदन में कृष्णा दास के कीर्तन में हिस्सा लिया। कृष्णा दास एक अमेरिकी गायक हैं। उन्हें भक्ति गीत गाने के लिए जाना जाता है। विराट और अनुष्का़ इससे पहले कई धार्मिक स्थलों का दौरा कर चुके हैं। कोहली और अनुष्का ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। दोनों वृंदावन भी गए हैं। सोशल मीडिया पर मौजूदा कीर्तन को लेकर कई तस्वीरें शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों और वीडियो पर फैन्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।

अनुष्का

वेस्टइंडीज दौरे में विराट को मिल सकता है आराम

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि इस दौरे में युवा खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है। जिसमें यशस्वी जायवाल और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं। बीसीसीआई विंडीज दौरे पर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे सकता है। ये खिलाड़ी पिछले कुछ समय से लगातार खेल रहे हैं। ऐसे में वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत इन खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है।

अनुष्का

अनुष्का इस फिल्म में आएंगी नजर

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा लंबे समय से पर्दे से दूर हैं लेकिन अब वह ‘चकदा एक्सप्रेस’ के साथ कम समय के लिए वापसी कर रही हैं। इस फिल्म में वह भारतीय महिला क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के किरदार में नजर आएंगी। अनुष्का फिलहाल इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *