छोटी बहू’ फेम रूबीना दिलैक कार हादसे का हुईं शिकार, पति अभिनव ने दी लेटेस्ट अपडेट

छोटी बहू’ फेम रूबीना दिलैक कार हादसे का हुईं शिकार, पति अभिनव ने दी लेटेस्ट अपडेट

रूबीना दिलैक:-

‘छोटी बहू’ फेम रुबीना दिलैक को लेकर एक बड़ी अपडेट मिली है। खबर के मुताबिक रूबीना दिलैक का एक्सीडेंट हो गया है। एक्ट्रेस के पति और एक्टर अभिनय शुक्ला ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर की है। बता दें कि कार हादसे की फोटो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा की है। अभिनव ने एक्सीडेंट होने की वजह भी बताई है और रूबीना की सेहत के बारे में भी बताया। अभिनव का कहना था कि रुबीना मौजूदा समय में ठीक हैं और उन्हें मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा है।

रूबीना दिलैक

अभिनव शुक्ला ने अपने टि्वटर हैंडल पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें कार दुर्घटना की फोटो देखी जा सकती है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ‘हमारे साथ ये जो हुआ है, आपके साथ भी कभी हो सकता है। फोन पर बातें करते हुए ट्रैफिक लाइट जंप करने वाले मूर्खों से आपको सावधान रहना चाहिए। आगे और जानकारी शेयर करेंगे। रुबीना कार के अंदर मौजूद थी। हालांकि वो ठीक है, उनको मेडिकल के लिए ले जाया जा रहा हैं।’

मुंबई पुलिस टैग किया

अपनी इस पोस्ट में अभिनय ने मुंबई पुलिस को भी टैग करते नजर आए। उन्होंने कुछ यूं लिखा, ‘मुंबई पुलिस आपसे सख्त कार्रवाई करने की गुजारिश है। एक्टर की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए मुंबई पुलिस ने पास के पुलिस स्टेशन में जाकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने की बकायदा सलाह भी दी।

रूबीना दिलैक

रूबीना के ठीक होने की दुआएं मांगने लगे यूजर्स

रुबीना दिलैक के फैंस इस पोस्ट को देखकर काफी हताश हो गए और वो रूबीना के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ करने लगे। एक यूजर ने यूं लिखा, ‘क्या हुआ? अब वो ठीक हैं? प्लीज उनकी सेहत के बारे में बताइए। वहीं एक अन्य यूजर का लिखना था, ‘रूबीना मैम आप अपना अच्छे से ध्यान ख्याल रखिए और अभिनव सर आप अपना ख्याल रखें।’ एक यूजर का लिखना था, ‘आप दोनों अपना ख्याल रखिए। साथ ही जल्द से जल्द थाने में इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराइए।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *